नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 73559 27249 , +91 73559 27249 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , आदर्श रामलीला राजेपुर राठौरी में रावण, अहिरावण और नरांतक के पुतलों का हुआ दहन, दस दिवसीय मेले का समापन – बैकुंठ की आवाज
Breaking News

आदर्श रामलीला राजेपुर राठौरी में रावण, अहिरावण और नरांतक के पुतलों का हुआ दहन, दस दिवसीय मेले का समापन

संवाददाता अंकित सिंह की रिपोर्ट

राजेपुर राठौरी, फर्रुखाबाद। क्षेत्र के राजेपुर राठौरी में आयोजित आदर्श रामलीला एवं मेले का समापन धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ हुआ। समापन अवसर पर रावण, अहिरावण और नरांतक के पुतलों का दहन किया गया। पुतला दहन देखने के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीणों एवं क्षेत्रवासियों की भीड़ उमड़ी। इस दौरान पूरा मेला परिसर जय श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा।
आदर्श रामलीला के अंतर्गत पिछले दस दिनों से लगातार धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा था। रामलीला के विभिन्न प्रसंगों के मंचन ने दर्शकों को भगवान श्रीराम के आदर्शों, सत्य की विजय और अधर्म पर धर्म की जीत का संदेश दिया।


समापन दिवस पर रावण, अहिरावण और नरांतक के पुतलों का दहन होते ही दर्शकों ने जय श्रीराम के जयकारे लगाए। आतिशबाजी और उत्साहपूर्ण माहौल के बीच दस दिवसीय कार्यक्रम का समापन हुआ।
मेले के अध्यक्ष सुरेंद्र पाल सिंह फौजी ने कार्यक्रम के सफल आयोजन में सहयोग करने वाले सभी पदाधिकारियों, कलाकारों, कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्रवासियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सभी के सहयोग और सहभागिता से दस दिनों तक रामलीला एवं मेले का आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

Check Also

यातायात माह-2026 : सनबीम पब्लिक स्कूल में बच्चों को दी गई सड़क सुरक्षा की पाठशाला*

🔊 Listen to this श *संवाददाता अभिषेक तिवारी* पुलिस अधीक्षक महोदया, फतेहगढ़ के निर्देशन में …