संवाददाता अभिषेक तिवारी की रिपोर्ट
फर्रुखाबाद। राजेपुर कस्बे में स्थित विकास जन सेवा केंद्र पर बाल उगाने की दवा मिलने को लेकर लोगों की भीड़ पहुंच रही है। केंद्र पर आने वाले कुछ लोगों का दावा है कि उन्होंने पहले कई जगहों पर उपचार कराया, लेकिन उन्हें कोई खास फायदा नहीं मिला। इसके बाद उन्हें राजेपुर विकास जन सेवा केंद्र के बारे में जानकारी मिली।
लोगों के मुताबिक, यहां कम कीमत में दवा उपलब्ध होने की बात कही जा रही है। कुछ लोगों का दावा है कि दवा के इस्तेमाल के करीब एक महीने के भीतर उनके बालों में उगने के संकेत दिखाई देने लगे। कम खर्च में उपचार मिलने की जानकारी के चलते दूर-दराज के क्षेत्रों से भी लोग दवा लेने पहुंच रहे हैं।

केंद्र पर आने वाले लोगों का कहना है कि महंगे उपचार के बाद भी उन्हें निराशा हाथ लगी थी, जबकि यहां कम कीमत में दवा मिलने की जानकारी से उन्हें उम्मीद जगी है।
हालांकि, बाल उगाने वाली दवा की प्रभावशीलता, उसकी गुणवत्ता और केंद्र पर उपलब्ध उपचार की किया जाता है जिससे कि मरीज को आराम मिल रहा है
बैकुंठ की आवाज Latest Online Breaking News

