नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 73559 27249 , +91 73559 27249 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , यातायात माह-2026 के तहत संकेत राजकीय विद्यालय में छात्र-छात्राओं को किया गया जागरूक* – बैकुंठ की आवाज
Breaking News

यातायात माह-2026 के तहत संकेत राजकीय विद्यालय में छात्र-छात्राओं को किया गया जागरूक*

*

*सह संपादक आलोक गुप्ता एके*

पुलिस अधीक्षक, फतेहगढ़ के निर्देशों के क्रम में जनपद में चलाए जा रहे यातायात माह-2026 अभियान के अंतर्गत आज यातायात पुलिस टीम द्वारा संकेत राजकीय विद्यालय, फतेहगढ़ में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में यातायात पुलिस अधिकारियों द्वारा स्कूली बच्चों को सड़क सुरक्षा के महत्व और यातायात नियमों के पालन के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। इस दौरान बच्चों को बताया गया कि दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट अनिवार्य रूप से पहनें, चार पहिया वाहन में सीट बेल्ट का प्रयोग करें, निर्धारित गति सीमा का पालन करें, रेड लाइट जंप न करें, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग बिल्कुल न करें और नाबालिग बच्चों द्वारा वाहन न चलाया जाए।

साथ ही यातायात पुलिस टीम ने अपने पास मौजूद विभिन्न आधुनिक उपकरणों जैसे ब्रीथ एनालाइजर, स्पीड रडार गन आदि की कार्यप्रणाली के बारे में भी बच्चों को बताया। बच्चों ने यातायात नियमों को लेकर कई सवाल पूछे, जिनका अधिकारियों ने बड़े ही रोचक तरीके से जवाब देकर उनकी जिज्ञासा को शांत किया।

विद्यालय प्रशासन ने फतेहगढ़ पुलिस की इस जागरूकता पहल की सराहना की और कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से बच्चों में यातायात नियमों के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित होती है।

Check Also

अज्ञात वाहन की टक्कर से पूर्व जिला पंचायत प्रत्याशी सुनील गिहार गंभीर रूप से घायल, साजिश की आशंका

🔊 Listen to this संरक्षक रामवीर राजपूत की रिपोर्ट ​फर्रुखाबाद। ग्राम पंचायत गांधी के पूर्व …