नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 73559 27249 , +91 73559 27249 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , *व्यापारी ने अपने ही परिवार में पत्नी बेटा ,बेटी को किया मरणासन्न खुद लगा ली फांसी – बैकुंठ की आवाज
Breaking News

*व्यापारी ने अपने ही परिवार में पत्नी बेटा ,बेटी को किया मरणासन्न खुद लगा ली फांसी

फर्रुखाबाद जहानगंज से विजय सिंह की रिपोर्ट

बीते दिन मक्के का व्यापार करने वाले व्यापारी से लाखों रुपए ठगे जाने से व कर्जे से दुखी व्यापारी ने बेटे बेटी व पत्नी पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर सभी को मरणासन्न अवस्था में छोड़कर घर से कुछ दूर स्वयं फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। यह सनसनीखेज वारदात आज सुबह थाना जहानगंज के ग्राम रतनपुर में हुई है। जिससे गांव में सनसनी फैल कर मातम छा गया। गांव के व्यापारी दिनेश यादव ने आज रात करीब तीन बजे सोते समय पत्नी बेट व बेटी पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला किया। घातक हमले से बेटे की मौके पर ही मौत हो गई। हमले के दौरान दिनेश यादव की बेटी भी घायल हो गयी। कमरे में चीख पुकार की आवाज सुनकर दिनेश की बहन ने दरवाजा खुलवाया। दरवाजा खोल कर भयभीत दिनेश घर से भाग गया। वह गांव के बाहर जाकर जामुन के पेड़ पर फांसी लगाकर लटक गया। उधर कमरे का नजारा देख कर परिजन बुरी तरह रोने चिल्लाने लगे। कमरे में 5 वर्षीय पुत्र मृत पड़ा था जबकि 30 वर्षीय पत्नी मीना गंभीर रूप से घायल थी 11 वर्षीय पुत्री आंशी मामूली घायल थी। जिससे अड़ोस पड़ोस के लोगों की भीड़ लग गई। गंभीर रूप से घायल पत्नी मीना देवी को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। बताया जाता है कानपुर के व्यापारी ने दिनेश के करीब 40 लाख रुपए हड़प लिए थे। जिसके कारण दिनेश टेंशन में रहता था चर्चा है की पुलिस को मृतक के पास से सुसाइड नोट भी मिला है। सूचना मिलने पर पुलिस अधीक्षक विकास कुमार ने मौके पर जाकर गहराई से जांच पड़ताल की। एसपी श्री कुमार ने मीडिया को बताया कि दिनेश यादव ने आज सुबह उठते ही पत्नी बेटे व बेटी पर जानलेवा हमला किया। गेट खुलवाए जाने पर दिनेश घर से भाग गया उसने घर से करीब 200 मीटर दूर पेड़ पर लटक कर जान दे दी। हमले में बेटे की मौत हो गई बेटी आंशिक गंभीर रुप से घायल हुई है। घायल पत्नी को अस्पताल में भर्ती कराया गया। एसपी ने बताया कि दिनेश ने बीती शाम गांव वालों को को लेनदेन के संबंध में मैसेज किया था। इस मामले की भी जांच की जा रही है शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। अपर पुलिस अधीक्षक डॉ संजय सिंह एवं सीओ अरुण कुमार थानाध्यक्ष मनोज भाटी ने भी मामले की जांच पड़ताल की फील्ड यूनिट ने घटना के साथ जुटाए। अपर पुलिस अधीक्षक डॉक्टर संजय सिंह ने लोहिया अस्पताल जाकर घायल महिला को देखा।

Check Also

रामगंगा पुल पर बड़ी घटना होने से टली ट्रक रेलिंग तोड़कर नदी में लटका*

🔊 Listen to this फर्रुखाबाद संवाददाता राजेपुर फर्रुखाबाद 1 दिसंबर। क्या वजह है जो की …