नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 73559 27249 , +91 73559 27249 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , होती रही चोरी सोती रही पुलिस , चोरों ने एक ही रात में तीन घरों को बनाया निशाना – बैकुंठ की आवाज
Breaking News

होती रही चोरी सोती रही पुलिस , चोरों ने एक ही रात में तीन घरों को बनाया निशाना

फर्रुखाबाद से ललित राजपूत की रिपोर्ट

एक ही रात मे चोरों ने और तीन घरों को बनाया अपना निशाना।

कस्बा कम्पिल क्षेत्र के गीता पुरम कॉलोनी में रहने वाले नाहर सिंह पुत्र राम प्रकाश जो कि मूल निवासी कमरुद्दीन नगर थाना कम्पिल के हैं नाहर सिंह का परिवार लगभग दोपहर 3:00 बजे अपने पैतृक गांव किसी काम से चले गये। सुबह पड़ोस के रहने वालों ने नाहर सिंह को सूचना दी कि तुम्हारे घर का ताला टूटा पड़ा है सूचना मिलते ही नाहर सिंह के परिवार के लोग अपने मकान गीता पुरम कॉलोनी आए ताला टूटा देख मकान के अंदर गये ब दूसरी मंजिल पर पहुंचे वहां पर बक्सों के ताले टूटे देख पुलिस को सूचना दी। पीड़ित अपनी मक्का रू 60000 बेच कर घर में रखे बक्से में रख दिए। और उसी बक्से में जेवर भी रखा हुआ था जेवर में सोने की चार अंगूठी एक गले की चेन दो मंगल सूत्र कानों की झुमकी चोरी कर ले गए
अकिल पुत्र सरकर अली मोहल्ला आजाद नगर राज मिस्त्री का काम करते हैं रात को लेट होने के कारण घर नहीं आ पाये सुबह पड़ोस में रहने वाले लोगों ने अकील को घर का ताला टूटा होने की जानकारी दी सूचना मिलते ही अकील अपने घर आया और देखा तो गेट का ताला टूटा था अकील ने जब अपने घर के अंदर जाकर देखा घर का सारा सामान बिखरा हुआ पड़ा था चोरों ने ₹20000 नगदी सहित सोने की झुमकी चांदी की कंधनी चांदी की तोड़िया चांदी के गुच्छे चार खंडवा बच्चों के चांदी व चांदी की कंधनी चोर ने चोरी कर ली। वहीं चोरों ने सिकंदरपुर खास निवासी कुलदीप राजपूत के घर के पास के घर पर सीड़ी लगाकर घर में घुसे और तमंचे के बल पर डराया धमकाया और मारपीट कर हाथ पैर बांधकर 100000 रु नगद व दो लाख रुपए का जेवर ले गए पीड़ित ने थाना कंपिल व डायल 112 पर सूचना दी सूचना देने के लगभग डेढ़ घंटे बाद पुलिस मौके पर पहुंची। बीते दिनों थाने से चंद कदम दूरी पर हुई चोरी का अभी तक खुलास नहीं हुआ तब तक चोरों ने और तीन घरों को अपना निशाना बना लिया।
सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी व कम्पिल थानाध्यक्ष फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल की वही सूचना फोरेंसिक टीम को दी सूचना मिलते ही फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर सैंपल लिए।

Check Also

अब प्रदेश में बिना पैन कार्ड के किसी भी अचल संपत्ति की रजिस्ट्री नहीं हो सकेगी।

🔊 Listen to this ब्रेकिंग न्यूज़ | उत्तर प्रदेश यूपी सरकार ने संपत्ति रजिस्ट्री को …