नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 73559 27249 , +91 73559 27249 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , प्रधान व सचिव ,पंचायत मित्र, की मिली भगत से फर्जी मनरेगा कार्य में ड्यूटी व फर्जी कार्य का ग्रामीणों ने लगाया आरोप – बैकुंठ की आवाज
Breaking News

प्रधान व सचिव ,पंचायत मित्र, की मिली भगत से फर्जी मनरेगा कार्य में ड्यूटी व फर्जी कार्य का ग्रामीणों ने लगाया आरोप

अमृतपुर फर्रुखाबाद।

ब्लाक राजेपुर क्षेत्र मनरेगा योजना एक इस वक्त ऐसी योजना बन गई हैं जो गरीबो को रोजगार के स्थान पर ग्राम प्रधान, सचिव और पंचायत मित्र मिल कर शासन और प्रशासन को धोखा देकर फर्जी ड्यूटी लगाकर अपनी मोटी जेब करने में लगे हुए हैं। जहां एक तरफ जिला प्रशासन बारिश की छूटी कर रहा है वहीं दूसरी तरफ गंगा अपना रूद्र रूप दिखाए हुए है। वही ब्लाक स्तर के अधिकारियों के सह पर बारिश और बाढ़ से जल मार्ग ग्राम पंचायत में मनरेगा कार्य की फर्जी ड्यूटी लगाई गई है। विकासखंड राजेपुर की ग्राम पंचायत सवासी के ग्रामीण शेर सिंह हरिभान सिंह ने बताया कि मेरे गांव के चारों तरफ ब खेतों में गंगा बाढ़ का पानी भरा हुआ है। 11 और 12 सितंबर को भयानक बारिश भी हुई थी लेकिन ग्राम प्रधान फर्जी ड्यूटी लगाकर मनरेगा कार्य दिखा रहे है। वही 11 और 12 सितंबर को ग्राम प्रधान ने लगातार 2 दिन में 48 लेवल दिखाई दे रहा है जबकि जहां पर मिटटी कार्य दिखाया है वहां पर लेवर ले जाने के लिए नाव की जरूरत पड़ेगी और वहां पर इस वक्त गंगा बाढ़ का पानी भरा हुआ है। इससे साफ सिद्ध हो रहा है कि पंचायत मित्र फर्जी ड्यूटी लगाने में माहिर है। और वर्ष 2023 में पंचायत मित्र पर ऐसे ही काम में लापरवाही करने पर एफआईआर दर्ज हुई थी। ब्लाक राजेपुर क्षेत्र के कई एक गांवों में 11 व 12 सितंबर को लगभग 2400 लेबर का दो दिन में उपस्थिति दर्ज कराई गई। जबकि जिला प्रशासन द्वारा लेटर जारी कर 13 सितंबर तक रनिंग डे की छुट्टी की गई थी। वही भयानक बारिश हुई थी। जिससे किसानों को काफी नुकसान भी हुआ किसी का मकान धराशाई हो गया। तो कोई धान और गन्ना की फसल खराब होने का रोना रो रहा है। इसके बावजूद भी ग्राम प्रधान मनरेगा कार्य करा रहे हैं

Check Also

अब प्रदेश में बिना पैन कार्ड के किसी भी अचल संपत्ति की रजिस्ट्री नहीं हो सकेगी।

🔊 Listen to this ब्रेकिंग न्यूज़ | उत्तर प्रदेश यूपी सरकार ने संपत्ति रजिस्ट्री को …