प्रदेश भर के एंबुलेंस संघ कर्मचारी 108 ,102 उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में करेंगे धरना प्रदर्शन
चीफ एडिटर केशराम राजपूत की रिपोर्ट
(उत्तर प्रदेश)लगातार 3 वर्ष बहुत सारे धरना प्रदर्शन अन्य कार्यक्रम के संघर्ष के बाद इटावा से लखनऊ पैदल न्याय यात्रा एंबुलेंस परिवार की पूरी हुई स्वास्थ्य मंत्री जी के आश्वासन के बाद समाप्त हुई लगातार आश्वासन स्वास्थ्य मंत्री जी की तरफ से भी मिलता रहा इको गार्डन में स्वास्थ्य मंत्री जी आवास के सामने भूख हड़ताल आमरण अनशन कार्यक्रम भी चला प्रशासनिक स्तर पर नोटिस GVK कंपनी के गेट पर चश्पा किया गया जो की तीन बार लगातार नोटिस चश्पा हो चुका है कंपनी लगातार प्रशासनिक नोटिस को अनदेखी कर रही है वार्ता हेतु तैयार नहीं है सरकार और प्रशासन को एक प्राइवेट सेवा प्रदाता 108 कंपनी GVK आंख दिखा रही है कर्मचारी संगठन कर्मचारी हित को देखते हुए 11 नवंबर को कम से कम 20000 की संख्या लेकर पुन घेराव धरना आंदोलन करने के लिए विवस हैं प्रदेश नेतृत्व प्रदेश अध्यक्ष हनुमान पांडे जी प्रदेश कोषाध्यक्ष सुशील पांडे जी प्रदेश मीडिया प्रभारी शरद यादव जी प्रदेश संगठन मंत्री महेंद्र सिंह तोमर जी प्रदेश भर से कर्मचारियों के साथ 10 तारीख को रात्रि में राजधानी लखनऊ पहुंच जाएंगे और यह आंदोलन करो मरो का आंदोलन रहेगा
*प्रमुख मांगे*
👉9000 अनैतिक रूप से बर्खास्त किए गए कर्मचारियों को वेतन सहित बहाल किया व नोटिस पीरियड वेतन भी दिया जाए
👉 ड्यूटी दौरान ली गई डिमांड ड्राफ्ट 45000 रु वापस की जाए 2012 से 2024 तक के सभी कर्मचारियों की
👉 5 वर्ष पूरे होने वाले कर्मचारियों को ग्रेच्युटी प्रदान की जाए
👉कर्मचारी भविष्य निधि का पैसा दिया जाए
👉बीमा धनराशि कोरोना काल में शहीद कर्मचारियों को 50 लाख का बीमा प्रदान किया जाए
👉2012 से लेकर 2024 तक का ओवर टाइम का भुगतान किया जाए सभी कर्मचारियों का
👉निवेदक करता नीतीश कुमार
प्रदेश महामंत्री
9839731511
जिला अध्यक्ष शिवनीत कुमार मोबाइल नंबर 7355381536
108 102 एंबुलेंस कर्मचारी संघ