नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 73559 27249 , +91 73559 27249 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , दुल्हा अपनी दुल्हन को हेलीकॉप्टर से गांव लेकर पहुंचा, ग्रामीणों की उमड़ी भीड़* – बैकुंठ की आवाज
Breaking News

दुल्हा अपनी दुल्हन को हेलीकॉप्टर से गांव लेकर पहुंचा, ग्रामीणों की उमड़ी भीड़*

*

_बदायूं से मंडल ब्यूरो की रिपोर्ट_

बदायूं जिले के बिल्सी तहसील क्षेत्र के सुंदर नगर गांव के अमित चौहान ने अपनी शादी को खास अंदाज में यादगार बनाया। जब गुरुवार को ग्रेटर नोएडा से दुल्हन को लेकर अमित हेलीकॉप्टर से गांव पहुंचा तो कौतूहल और उत्साह का माहौल बन गया। उन्हें देखने के लिए ग्रामीणों की भारी भीड़ हेलीपैड के पास जमा हो गई।हर कोई हेलीकॉप्टर से दोनों को देखने के लिए आतुर नजर आया। सुंदरनगर गांव के रहने वाले धर्मवीर चौहान के बेटे अमित चौहान पेशे से इंजीनियर हैं। उनके परिवार की लंबे समय से तमन्ना थी कि अमित की शादी कुछ अलग और यादगार हो। बुधवार को बरात गांव से ग्रेटर नोएडा के लिए रवाना हुई और विवाह संपन्न होने के बाद गुरुवार दोपहर लगभग 12 बजे दूल्हा अमित हेलीकॉप्टर से दुल्हन को लेकर सीधे गांव पहुंचे। हेलीकॉप्टर के उतरते ही सुंदरनगर गांव में खुशी की लहर दौड़ गई। गांव के लोगों ने फूलों की वर्षा कर अमित और उसकी दुल्हन का गर्मजोशी से स्वागत किया। लोगों का कहना था कि उन्होंने पहली बार किसी दुल्हन को हेलीकॉप्टर से गांव आते देखा है। सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा। हेलीपैड के आसपास बैरिकेडिंग कराई गई थी और पुलिस बल तैनात रहा,जिससे किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो। गांव के लोगों के मुताबिक अमित चौहान अपने चार भाई-बहनों में सबसे छोटे हैं और उनके विवाह की यह अनोखी शुरुआत लंबे समय तक गांववासियों के बीच यादगार बनी रहेगी।

Check Also

एक तरफा प्यार में सनकी छात्र ने शिक्षिका के काटे होंठ, हालत गंभीर*

🔊 Listen to this * _मैनपुरी से ब्यूरो रिपोर्ट_ कोतवाली क्षेत्र में 12वीं का छात्र …