*22 फरवरी को आफीसर क्लब में लगेगा मेगा कैंप, जिले के आम लोगों की जन समस्याओं का होगा समाधान*
प्रधान संपादक देवराज सिंह की रिपोर्ट
संवाद फर्रुखाबाद
बृहद मेगा कैंप 22 फरवरी को सुबह 10 बजे फतेहगढ़ स्थित आफीसर क्लब में आयोजित किया जाएगा.इसमें जिले के आम लोगों की जन समस्याओं और कल्याणकारी योजनाओं का लाभ देने के लिए अधिकारी मौजूद रहेंगे.
वहीं इस दौरान फर्रुखाबाद के जिला जज नीरज कुमार भी इस मेगा कैंप में शामिल होंगे. जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नोडल अधिकारी/अपर जिला जज संजय कुमार VI ने बताया कि इस मेगा कैंप के लिए अधिकार मित्र/पैरा लीगल वालंटियर्स भी अपने इलाकों में जाकर लोगों को जागरूक करेंगे.
फर्रुखाबाद सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए विभागों के चक्कर काट रहे हैं. विधिक साक्षरता से अपने मामलों को निपटाना चाहते हैं तो जिला फर्रुखाबाद के फतेहगढ़ स्थित आफीसर क्लब में एक मेगा कैंप का आयोजन शुरू होने जा रहा है. इस कैंप में कई विभागों के अधिकारी अपनी स्टॉल लगाकर लोगों की समस्याओं का समाधान करेंगे. वही इस मेगा कैंप का आयोजन जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा किया जाएगा. जिसमें आम लोगों की समस्याओं को सुनकर उनको निपटाया जाएगा.
44 विभागों के अधिकारी लगाएंगे स्टॉल
फर्रुखाबाद जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव प्रियंका गांधी ने जानकारी देते हुए बताया कि फर्रुखाबाद में वृद्धजनों एवं आम नागरिकों को सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ देने के लिए एक
बृहद मेगा कैंप का आयोजन किया जा रहा है.यह कैंप फतेहगढ़ के ऑफिसर क्लब कैंपस में आयोजित किया जाएगा. इस कैंप में विभिन्न विभागों के माध्यम से वृद्धावस्था पेंशन योजना,विधवा पेंशन योजना,दिव्यांग पेंशन योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना,श्रमिक पेंशन योजना,मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना,सामूहिक विवाह योजना,विश्वकर्मा सम्मान योजना और किसानों से संबंधित योजनाओं का लाभ देने के लिए अधिकारी मौजूद रहेंगे. इस मेगा कैंप में लगभग 44 विभागों की स्टॉल लगाई जायेंगी.जहां सभी अधिकारी लोगों की समस्याओं को सुनकर समाधान करेंगे.
इस मौके पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के कार्यालय लिपिक राम सिंह मौर्य बाबूजी अधिकार मित्र/परा विधिक स्वयं सेवक हेतराम,अनुज कुमार,गौरव गौतम, शीला कटियार,दया प्रभा,अंजली आदि लोग मौजूद रहे।
.
बैकुंठ की आवाज Latest Online Breaking News

