नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 73559 27249 , +91 73559 27249 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , फर्जी सर्टिफिकेट बनाकर भोले भाले लोगों के साथ ठगी करने वाले आरोपियों को गिरफ्तार कर संगठित गिरोह का पुलिस ने किया भंडाफोड़ – बैकुंठ की आवाज
Breaking News

फर्जी सर्टिफिकेट बनाकर भोले भाले लोगों के साथ ठगी करने वाले आरोपियों को गिरफ्तार कर संगठित गिरोह का पुलिस ने किया भंडाफोड़

**

_कासगंज से ब्यूरो रिपोर्ट_

सर्टिफिकेट गैंग का भंडाफोड़, निर्माणाधीन बिल्डिंग से 4 शातिर गिरफ्तार, हाईटेक उपकरण बरामदजनपद में फर्जी दस्तावेज बनाकर भोले-भाले लोगों से ठगी करने वाले एक संगठित गिरोह का थाना पटियाली पुलिस ने पर्दाफाश किया है। पुलिस ने गंजडुंडवारा रोड स्थित एक निर्माणाधीन बिल्डिंग पर छापेमारी कर 4 शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में आकाश पुत्र मुन्नालाल निवासी कटरा पटियाली, शिवकुमार पुत्र अजयवीर निवासी लभेड़ थाना सिकंदरपुर वैश्य, रमन शाक्य पुत्र राकेश निवासी नकडरु थाना पटियाली तथा वसीम पुत्र शमशाद अली निवासी सुजावलपुर थाना गंजडुंडवारा शामिल हैं।पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चलाए जा रहे अपराधियों के विरुद्ध अभियान के तहत क्षेत्राधिकारी पटियाली के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई के दौरान आरोपियों के कब्जे से फर्जी दस्तावेज तैयार करने में प्रयुक्त एक एचपी लैपटॉप, बायोमेट्रिक सिस्टम, आई स्कैनर, एक फर्जी जन्म प्रमाण पत्र, दो फर्जी मूल निवासी प्रमाण पत्र तथा 10 फर्जी एवं अधबने आधार कार्ड बरामद किए गए हैं। पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि यह गिरोह हाईटेक उपकरणों की मदद से फर्जी आधार कार्ड व अन्य सरकारी दस्तावेज तैयार कर लोगों को झांसे में लेकर उनसे अवैध वसूली करता था। इस संबंध में थाना पटियाली पर मुकदमा संख्या 61/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं में अभियोग पंजीकृत करसभी आरोपियों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई की गई है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है। इस पूरी कार्रवाई में थाना पटियाली पुलिस टीम की अहम भूमिका रही, जिसकी सराहना की जा रही है।

Check Also

यूपी के कई जिलों में तेज हवा, ओलावृष्टि और वज्रपात की चेतावनी, प्रशासन अलर्ट*

🔊 Listen to this मंडल ब्यूरो चीफ ललित राजपूत की रिपोर्ट लखनऊ/एटा, 15 मार्च 2026। …