नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 73559 27249 , +91 73559 27249 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , माउंट लिटेरा ज़ी स्कूल में महिला दिवस समारोह: छात्राओं ने दी सशक्त संदेश* – बैकुंठ की आवाज
Breaking News

माउंट लिटेरा ज़ी स्कूल में महिला दिवस समारोह: छात्राओं ने दी सशक्त संदेश*

*

माउंट लिटेरा ज़ी स्कूल ,मुरहास फर्रुखाबाद में महिला दिवस (मिशन शक्ति के थीम) पर आज दिनांक 09/03/2026 भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला प्रोबेशन अधिकारी श्री अनिल चंद्रा जी रहे । जिन्होंने स्कूल प्रबंधिका डा. रंजना चौधरी और प्रधानाचार्या श्रीमती रबाब आब्दी के साथ दीप प्रज्ज्वलन कर समारोह का शुभारंभ किया।


कार्यक्रम में छात्राओं ने देश और अपने क्षेत्र की अग्रणी महिलाओं की भूमिका पर अपने विचार साझा किए। कक्षा 9 और 11 की छात्राओं ने अपने ओजस्वी भाषण से सभी का मन मोह लिया। कक्षा 11 की दीया ने महिला स्थिति पर स्वरचित कविता का पाठ किया, जबकि कक्षा 6 की छात्राओं ने समूह गीत प्रस्तुत कर हर किसी का मन मोह लिया ।
मुख्य अतिथि ने प्रतिभाशाली छात्राओं को पुरस्कार वितरित किए और सभी को लड़कों और लड़कियों में समानता बनाए रखने का संदेश दिया। प्रबंधिका महोदया ने छात्राओं से हर क्षेत्र में आगे बढ़ने का आह्वान किया।कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्या ने महिलाओं की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए सभी को प्रेरित किया। कार्यक्रम का सफल संचालन अध्यापिका श्रीमती प्रतिभा चौहान द्वारा किया गया।

Check Also

आज का युवा कॉकरोच नहीं है, युवा शक्ति को कमजोर करने की साजिश सफल नहीं होगी : अमन राजपूत*

🔊 Listen to this * _फर्रुखाबाद से मंडल ब्यूरो की रिपोर्ट_ ये कॉकरोच परीक्षा व्यवस्था …