नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 73559 27249 , +91 73559 27249 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , अलीगढ़ से राजेपुर पहुंची रामबारात, भगवान श्रीराम की आरती कर हुआ पूजन – बैकुंठ की आवाज
Breaking News

अलीगढ़ से राजेपुर पहुंची रामबारात, भगवान श्रीराम की आरती कर हुआ पूजन

संवाददाता अंकित सिंह की रिपोर्ट

राजेपुर, फर्रुखाबाद। अलीगढ़ से राजेपुर तक निकाली गई रामबारात में धार्मिक आस्था और भक्ति का माहौल देखने को मिला। श्री आदर्श रामलीला परिषद अलीगढ़ के मेला प्रबंधक श्यामवीर सिंह चौहान के नेतृत्व में आयोजित रामबारात में विभिन्न देवी-देवताओं की आकर्षक झांकियां श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रहीं।
रामबारात में भगवान गणेश, भगवान श्रीराम, लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न, शेरावाली माता, मां सरस्वती और राधा-कृष्ण की झांकियां शामिल रहीं। इन झांकियों के माध्यम से धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं की झलक देखने को मिली।


इस अवसर पर भास्कर दास द्विवेदी ने भगवान श्रीराम की विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर आरती उतारी। श्रद्धापूर्वक पूजन के साथ धार्मिक कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। भगवान श्रीराम के प्रति श्रद्धा और भक्ति का भाव आयोजन में दिखाई दिया।
रामबारात जैसे धार्मिक आयोजन भारतीय संस्कृति, मर्यादा और धार्मिक परंपराओं को आगे बढ़ाने का कार्य करते हैं। भगवान श्रीराम के आदर्शों से प्रेरणा लेते हुए श्रद्धालुओं ने इस आयोजन में आस्था व्यक्त की।

Check Also

फर्रुखाबाद: एसपी आरती सिंह का देर रात बड़ा एक्शन, राजेपुर थाने के 8 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

🔊 Listen to this ​संरक्षक रामवीर राजपूत की रिपोर्ट फर्रुखाबाद। फर्रुखाबाद पुलिस महकमे में रविवार …