नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 73559 27249 , +91 73559 27249 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , संकिसा बौद्ध महोत्सव स्थल का जिलाधिकारी और एसपी ने किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं को लेकर दिए निर्देश – बैकुंठ की आवाज
Breaking News

संकिसा बौद्ध महोत्सव स्थल का जिलाधिकारी और एसपी ने किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं को लेकर दिए निर्देश

सह संपादक अलोक गुप्ता की रिपोर्ट

फर्रुखाबाद। जनपद फर्रुखाबाद के थाना मेरापुर क्षेत्रांतर्गत स्थित प्रसिद्ध धार्मिक स्थल संकिसा में आयोजित हो रहे बौद्ध महोत्सव की तैयारियों एवं व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए जिलाधिकारी फर्रुखाबाद और पुलिस अधीक्षक फतेहगढ़ ने महोत्सव स्थल का भ्रमण कर निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने मौके पर मौजूद व्यवस्थाओं का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान महोत्सव में आने वाले श्रद्धालुओं एवं आगंतुकों की सुविधा, सुरक्षा व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने को लेकर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने और महोत्सव के दौरान सभी आवश्यक व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने पर जोर दिया।

जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने निर्देशित किया कि महोत्सव में आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो तथा सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह चाक-चौबंद रखी जाए। साथ ही संबंधित अधिकारियों को अपने-अपने दायित्वों का गंभीरता से निर्वहन करने और किसी भी समस्या से निपटने के लिए सतर्क रहने के निर्देश दिए गए।

प्रशासन का उद्देश्य बौद्ध महोत्सव को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराना है, ताकि देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालु बेहतर व्यवस्थाओं के बीच धार्मिक स्थल संकिसा में आयोजित महोत्सव में शामिल हो सकें।

Check Also

फर्रुखाबाद: एसपी आरती सिंह का देर रात बड़ा एक्शन, राजेपुर थाने के 8 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

🔊 Listen to this ​संरक्षक रामवीर राजपूत की रिपोर्ट फर्रुखाबाद। फर्रुखाबाद पुलिस महकमे में रविवार …