नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 73559 27249 , +91 73559 27249 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , बदमाशों ने दिनदहाड़े गोली मारकर सिपाही को किया घायल, अस्पताल में भर्ती* – बैकुंठ की आवाज
Breaking News

बदमाशों ने दिनदहाड़े गोली मारकर सिपाही को किया घायल, अस्पताल में भर्ती*

मंडल ब्यूरो चीफ ललित राजपूत की रिपोर्ट

_मुजफ्फरनगर से ब्यूरो रिपोर्ट_

बीते दिन बदमाशों ने दिनदहाड़े सिपाही को मारी गोली, सिपाही अंकित घायल; सूबे में अराजकता चरम पर, खाकी के इकबाल को चुनौती!
मुजफ्फरनगर के तितावी थाना क्षेत्र के जसोई में संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग के दौरान पुलिस टीम पर फायरिंग का मामला सामने आया है। पुलिस को देखकर भाग रहे संदिग्धों का पीछा करने पर उन्होंने गोली चला दी, जिसमें हेड कांस्टेबल अजीत कुमार घायल हो गए। घटना के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। घायल पुलिसकर्मी को तत्काल प्राथमिक उपचार देने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, घायल हेड कांस्टेबल खतरे से बाहर हैं। घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सूरज कुमार राय, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अक्षय संजय महाडीक और क्षेत्राधिकारी फुगाना नरेंद्र सिंह यादव पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने पूरे इलाके में तलाश अभियान तेज कर दिया है। बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए जनपद की आठ पुलिस टीमें लगाई गई हैं।

Check Also

विधायक सुशील कुमार शाक्य ने सीसी रोड और नाली निर्माण का किया लोकार्पण

🔊 Listen to this विधायक निधि से कराया गया निर्माण कार्य, सड़क बनने से आवागमन …