नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 73559 27249 , +91 73559 27249 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , राजेपुर में धूमधाम से निकली भव्य शोभायात्रा, राम-लक्ष्मण सहित कई देवी-देवताओं की झांकियों ने मन मोहा – बैकुंठ की आवाज
Breaking News

राजेपुर में धूमधाम से निकली भव्य शोभायात्रा, राम-लक्ष्मण सहित कई देवी-देवताओं की झांकियों ने मन मोहा

संवाददाता अंकित सिंह की रिपोर्ट

राजेपुर, फर्रुखाबाद। राजेपुर में श्री आदर्श रामलीला कमेटी के तत्वावधान में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में भगवान श्रीराम, लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न, मां दुर्गा, जटायु, मां सरस्वती, राधा-कृष्ण और खाटू श्याम सहित विभिन्न देवी-देवताओं की आकर्षक झांकियां शामिल रहीं। शोभायात्रा बकसपुर से शुरू होकर राजेपुर तक पहुंची। इस दौरान धार्मिक उत्साह का माहौल देखने को मिला।


शोभायात्रा में शामिल झांकियों ने लोगों का मन मोह लिया। मार्ग में श्रद्धालुओं ने देवी-देवताओं के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। आयोजन को लेकर लोगों में खासा उत्साह दिखाई दिया।
कार्यक्रम में मेला प्रबंधक सुरेंद्रपाल सिंह फौजी, मेला उपाध्यक्ष उमेश सिंह फौजी और सुरेश चंद्र लाला सहित कमेटी से जुड़े लोगों की भूमिका रही। शोभायात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की भागीदारी से पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा।
श्री आदर्श रामलीला कमेटी की ओर से आयोजित इस धार्मिक कार्यक्रम ने क्षेत्र में उत्सव का माहौल बना दिया।

Check Also

संकिसा बौद्ध महोत्सव की तैयारियां तेज: डीआईजी ने अधिकारियों के साथ किया निरीक्षण, दोनों समुदायों के लोगों से की वार्ता

🔊 Listen to this सह संपादक अलोक गुप्ता की रिपोर्ट ​फर्रुखाबाद: आगामी बौद्ध महोत्सव संकिसा …