सह संपादक अलोक गुप्ता की रिपोर्ट
फर्रुखाबाद। विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) निर्वाचन को सकुशल, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से शुक्रवार, 23 अक्टूबर 2026 को जिलाधिकारी फर्रुखाबाद एवं पुलिस अधीक्षक फतेहगढ़ ने विभिन्न मतदान केंद्रों और बूथों का निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने मतदान प्रक्रिया का जायजा लेते हुए सुरक्षा व्यवस्था तथा निर्वाचन संबंधी व्यवस्थाओं की समीक्षा की।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने मतदान केंद्रों पर तैनात अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया पूरी तरह निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराई जाए। मतदान के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए तथा सभी आवश्यक व्यवस्थाएं दुरुस्त रखी जाएं।


अधिकारियों ने संबंधित कर्मचारियों को निर्देशित किया कि मतदान केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के साथ ही निर्वाचन प्रक्रिया पर सतत निगरानी रखी जाए। किसी भी प्रकार की अव्यवस्था या समस्या सामने आने पर तत्काल आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया कि निर्वाचन कार्य में लगे सभी अधिकारी एवं कर्मचारी अपनी जिम्मेदारियों का पूरी गंभीरता और सतर्कता के साथ निर्वहन करें, ताकि मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके।
प्रशासन एवं पुलिस विभाग द्वारा एमएलसी निर्वाचन को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए आवश्यक व्यवस्थाओं पर लगातार नजर रखी जा रही है।
बैकुंठ की आवाज Latest Online Breaking News

