सह संपादक अलोक गुप्ता की रिपोर्ट
फर्रुखाबाद: आगामी बौद्ध महोत्सव संकिसा को लेकर प्रशासन और पुलिस पूरी तरह मुस्तैद हो गए हैं। इसी सिलसिले में शुक्रवार, 23 अक्टूबर 2026 को कानपुर रेंज के पुलिस उपमहानिरीक्षक (डीआईजी) श्री यमुना प्रसाद ने फर्रुखाबाद के जिलाधिकारी और फतेहगढ़ के पुलिस अधीक्षक के साथ थाना मेरापुर क्षेत्र के ऐतिहासिक धार्मिक स्थल संकिसा का दौरा किया।
सुरक्षा और व्यवस्थाओं का जायजा


अधिकारियों ने बौद्ध महोत्सव स्थल का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया। डीआईजी ने स्थानीय व्यवस्थाओं और क्षेत्र की वर्तमान स्थिति की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि महोत्सव के आयोजन में किसी भी तरह की ढिलाई न बरती जाए और सभी व्यवस्थाएं समय से दुरुस्त कर ली जाएं ताकि कार्यक्रम सुचारु रूप से संपन्न हो सके।
दोनों समुदायों के साथ बैठक
निरीक्षण के बाद डीआईजी यमुना प्रसाद ने पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में हिंदू और बौद्ध धर्म के अनुयायियों के साथ बैठक की। इस दौरान दोनों समुदायों के लोगों से बातचीत कर क्षेत्र में शांति, सौहार्द और महोत्सव से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैकुंठ की आवाज Latest Online Breaking News

