ओमवीर हत्याकांड, का हुआ बड़ा खुलासा हत्या
कर खेत में शब को दफनाया गया था
8,महीने बाद जेसीबी से खेत खुदवाकर
शव किया गया बरामद
संरक्षक रामवीर राजपूत की
बड़ी खबर अमृतपुर फर्रुखाबाद से
अमृतपुर थाना क्षेत्र के पूजारपुर पामरण गांव के रहने वाले ओमवीर 20 जुलाई 2025 से लापता थे कई महीनो कंकाल खेत से हुआ बरामद
rong>

ओमवीर हत्याकांड में मुख्य आरोपी सुजीत यादव मुठभेड़ में हुआ गिरफ्तार आरोपी की फायरिंग में एक सिपाही भी घायल हुआ
पुलिस ने मौके से तमंचा और कारतूस किया बरामद पुलिस मुठभेड़ में आरोपी के पैर में लगी गोली हुआ घायल

जनपद फतेहगढ़ के थाना अमृतपुर में युवक ओमवीर राठौर की हत्या के प्रकरण में लापरवाही बरतने पर संबंधित पुलिस कर्मियों के निलम्बन के सम्बन्ध में अपर पुलिस अधीक्षक फतेहगढ़ द्वारा दी गयी बाइट।
7 माह 3 दिन तक न्याय को भटकती रही महिला, एसपी आरती सिंह का बड़ा एक्शनओमवीर कांड में बड़ी कार्रवाई: पूर्व थाना अध्यक्ष मोनू शाक्य निलंबित, विवेचक रवि सोलंकी पर भी गिरी गाज अपर पुलिस अधीक्षक ने दी जानकारी*
ओमवीर हत्याकांड में चौंकाने वाला खुलासा सामने आया है। करीब 8 माह बाद ओमवीर का शव आरोपी रामू के खेत में दफन अवस्था में बरामद हुआ, जिससे पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। लंबे समय से न्याय के लिए भटक रहे पीड़ित परिवार के आरोप आखिरकार सही साबित होते नजर आए।
बताया जा रहा है कि घटना के बाद से ही पीड़ित पक्ष लगातार हत्या की आशंका जताता रहा, लेकिन प्रारंभिक स्तर पर पुलिस ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया। इसी बीच पीड़िता करीब 7 माह 3 दिन तक न्याय के लिए दर-दर भटकती रही, लेकिन सुनवाई नहीं हुई।
पीड़ित परिवार ने कहा कि यदि शुरुआत में ही सही तरीके से जांच की जाती, तो शायद इतना लंबा इंतजार नहीं करना पड़ता। फिलहाल, इस कार्रवाई के बाद परिवार को न्याय मिलने की उम्मीद जगी है।
अपर पुलिसअधीक्षक अरुण कुमार सिंह का कहना है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर कानून के तहत सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
बैकुंठ की आवाज Latest Online Breaking News

