फर्रुखाबाद। श्री हनुमान जयंती के पावन एवं शुभ अवसर पर विश्व हिंदू महासंघ की ओर से सदर तहसील उपाध्यक्ष हर्ष राजपूत के निवास स्थान, आवास विकास कॉलोनी में भव्य सुंदरकांड पाठ का आयोजन श्रद्धा, भक्ति एवं उत्साह के साथ संपन्न हुआ। इस धार्मिक आयोजन में विश्व हिंदू महासंघ के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं तथा क्षेत्र के बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर भगवान श्रीराम के अनन्य भक्त श्री हनुमान जी महाराज के सुंदरकांड का श्रवण किया और पुण्य लाभ प्राप्त किया कार्यक्रम के दौरान वातावरण पूरी तरह भक्तिमय हो गया। सुंदरकांड पाठ के बीच-बीच में श्रद्धालुओं द्वारा लगाए जा रहे “जय श्रीराम” और “जय बजरंगबली” के जयघोष से संपूर्ण आवास विकास कॉलोनी गुंजायमान हो उठी। ऐसा प्रतीत हो रहा था मानो पूरा क्षेत्र प्रभु श्रीराम की भक्ति में सराबोर हो गया हो।
इस अवसर पर सुंदरकांड पाठ के साथ-साथ संगठन की एक महत्वपूर्ण बैठक भी आयोजित की गई, जिसमें उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने संगठन को और अधिक सशक्त एवं सक्रिय बनाने के विषय पर विस्तार से विचार-विमर्श किया। 

सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने श्री हनुमान जी महाराज के समक्ष यह संकल्प लिया कि वे संगठन को आगे बढ़ाने, समाज सेवा के कार्यों को गति देने तथा हिंदू समाज की एकता को मजबूत करने के लिए पूर्ण निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करेंगे। साथ ही यह भी निर्णय लिया गया कि भविष्य में भी इसी प्रकार धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों के माध्यम से संगठनात्मक बैठकों का आयोजन नियमित रूप से किया जाता रहेगा। कार्यक्रम में उपस्थित श्रद्धालुओं ने सुंदरकांड पाठ का भावपूर्वक श्रवण कर स्वयं को सौभाग्यशाली अनुभव किया तथा पाठ के उपरांत सभी श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर प्रभु श्रीराम एवं श्री हनुमान जी महाराज का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर विश्व हिंदू महासंघ के कई प्रमुख पदाधिकारी विशेष रूप से उपस्थित रहे, जिनमें जिला अध्यक्ष अरविन्द शुक्ला, पत्रकार एवं धर्माचार्य गिर्राज दुबे, कानपुर मंडल अध्यक्ष सुनीता अग्निहोत्री, मातृशक्ति जिला अध्यक्ष मंजू तोमर, जिला संरक्षक लक्ष्मी शरण सिंह, युवा जिला अध्यक्ष रामेंद्र सिंह वैस, सदर तहसील अध्यक्ष भास्कर अग्निहोत्री, युवा जिला कोषाध्यक्ष मधुर मिश्रा, जिला उपाध्यक्ष मोहित दीक्षित, मीडिया प्रभारी आलोक दीक्षित, युवा विधानसभा अध्यक्ष रवि प्रताप बाथम, युवा विधानसभा उपाध्यक्ष संतोष गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष श्याम कुमार, सदर तहसील उपाध्यक्ष हर्ष राजपूत, सदर तहसील मंत्री सत्यम वर्मा, जिला संगठन मंत्री मोहन दुबे, सदर विधानसभा मीडिया प्रभारी राज पांडे, लकी बाथम, शिवम वर्मा सहित संगठन के अनेक पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालुजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन प्रसाद वितरण के साथ हुआ, जिसमें सभी श्रद्धालुओं ने सहभागिता करते हुए आयोजन की सराहना की और भविष्य में भी ऐसे धार्मिक एवं संगठनात्मक कार्यक्रमों के निरंतर आयोजन की अपेक्षा व्यक्त की।
बैकुंठ की आवाज Latest Online Breaking News

