नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 73559 27249 , +91 73559 27249 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की समीक्षा बैठक हुई सम्पन्न* – बैकुंठ की आवाज
Breaking News

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की समीक्षा बैठक हुई सम्पन्न*

*

प्रधान संपादक देवराज सिंह की रिपोर्ट

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण फर्रुखाबाद के तत्वाधान में अधिकार मित्रों की बैठक कर उनके कार्यों के समीक्षा की गई की गई। इस अवसर पर अधिकार मित्रों ने न्यायिक अधिकारियों एवं प्राधिकरण से जुड़े अधिकारियों को मल्यार्पण कर व स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में विधिक सेवा कार्यों, जनसामान्य तक निःशुल्क कानूनी सहायता पहुंचाने तथा विधिक जागरूकता के महत्व से जुड़े विषयों पर चर्चा की गई।


इस अवसर पर जिला जज नीरज कुमार, अपर जिला जज/नोडल अधिकारी D.L.S.A संजय कुमार, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण न्यायधीश श्रीमती बिंदिया भटनागर, पूर्व बार एसोसिएशन फतेहगढ़ अध्यक्ष जवाहर सिंह गंगवार, प्रशासनिक अधिकारी D.L.S.A राम सिंह मौर्य तथा लीगल एड डिफेंस काउंसिल के डिप्टी चीफ सुरेन्द्र कुमार राणा को अधिकार मित्रों द्वारा मल्यार्पण कर व स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया गया।
बैठक में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के माध्यम से संचालित विधिक सहायता एवं जागरूकता कार्यक्रमों में अधिकार मित्रों की भूमिका के महत्व को रेखांकित किया गया। अधिकार मित्र समाज के जरूरतमंद, वंचित एवं पात्र व्यक्तियों को निःशुल्क कानूनी सहायता की जानकारी उपलब्ध कराने तथा उन्हें न्याय व्यवस्था से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों को सम्मानित कर उनके प्रति आभार व्यक्त किया गया। कार्यक्रम का सफल संचालन सुरेंद्र कुमार राणा डिप्टी चीफ़ लीगल एड डिफेंस काउंसिल द्वारा किया गया।
इस अवसर पर अधिकार मित्रों हेतराम, सुबोध, निधि, सरिता,धन देवी, दया प्रभा,अखिलेश,आलोक, नरेंद्र परिहार, गौरव,प्रमोद,राजीव, अनुज, आदि अधिकार मित्र उपस्थिति रहे।

Check Also

फर्रुखाबाद: तथागत सामाजिक समिति (TSS) का विस्तार, डॉ. धर्मवीर सिंह शाक्य बने प्रदेश मीडिया प्रभारी ​ततथागत सामाजिक समिति (TSS) के संगठन विस्तार के तहत आवास विकास,

🔊 Listen to this देवराज सिंह की रिपोर्ट फर्रुखाबाद स्थित निवास पर एक कार्यक्रम आयोजित …