चीफ एडिटर केशराम राजपूत की रिपोर्ट
फर्रूखाबाद राजेपुर
ग्राम चाचूपुर:
ग्राम पंचायत चाचूपुर में माता की प्रतिमा स्थापना के साथ शुरू हुआ 9 दिवसीय धार्मिक एवं सांस्कृतिक उत्सव आज दिनांक 20 अक्टूबर 2026 को मां भगवती की प्रतिमा के भक्तिमय माहौल में विसर्जन के साथ संपन्न हो गया।
पिछले 9 दिनों से पूरे गांव में भक्ति का माहौल बना हुआ था। इस दौरान प्रतिदिन शाम को भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया, जिसमें स्थानीय श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। माता के भजनों की गूंज से पूरा क्षेत्र भक्तिमय बना रहा।
बालिकाओं ने दीं शानदार प्रस्तुतियां
उत्सव के इन 9 दिनों में विशेष रूप से गांव की लड़कियों के लिए सांस्कृतिक एवं धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया था। बालिकाओं ने भक्ति गीतों, नृत्य और धार्मिक प्रस्तुतियों के माध्यम से सभी का मन मोह लिया। स्थानीय ग्रामीणों ने बालिकाओं के इस उत्साह और प्रस्तुतियों की जमकर सराहना की।

नम आंखों से दी गई माता को विदाई
आज 20 अक्टूबर को पूरे विधि-विधान और मंत्रोच्चार के साथ माता की प्रतिमा का विसर्जन कार्यक्रम किया जायेगा विसर्जन यात्रा के दौरान ढोल-नगाड़ों की थाप और “माता रानी के जयकारों” से पूरा मार्ग गुंजायमान रहा। श्रद्धालुओं ने अबीर-गुलाल उड़ाते हुए और नम आंखों से मां भगवती को अंतिम विदाई दी तथा अगले वर्ष फिर से आगमन की प्रार्थना की।
इस अवसर पर गांव के कई गणमान्य नागरिक, युवा और बड़ी संख्या में महिला श्रद्धालु मौजूद रहे। कार्यक्रम को शांतिपूर्ण और भव्य तरीके से संपन्न कराने में समस्त ग्रामवासियों का विशेष सहयोग रहा।
बैकुंठ की आवाज Latest Online Breaking News

