नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 73559 27249 , +91 73559 27249 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , संविधान दिवस पर फतेहगढ़ पुलिस ने किया उद्देशिका का सामूहिक वाचन, निष्ठा से कर्तव्य निर्वहन का लिया संकल्प* – बैकुंठ की आवाज
Breaking News

संविधान दिवस पर फतेहगढ़ पुलिस ने किया उद्देशिका का सामूहिक वाचन, निष्ठा से कर्तव्य निर्वहन का लिया संकल्प*

*फतेहगढ़, फर्रुखाबाद। दिनांक
26.11.2026*

सह संपादक अलोक गुप्ता की रिपोर्ट

संविधान दिवस के अवसर पर आज दिनांक 26.11.2026 को रिजर्व पुलिस लाइन फतेहगढ़ स्थित क्वार्टर गार्द पर एक गरिमामयी कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक महोदय फतेहगढ़ द्वारा उपस्थित समस्त पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ भारतीय संविधान की उद्देशिका का सामूहिक वाचन किया गया।

इस अवसर पर सभी पुलिसकर्मियों ने संविधान के प्रति निष्ठा रखते हुए अपने कर्तव्यों का निष्पक्षतापूर्वक निर्वहन करने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक महोदय ने संविधान की उद्देशिका में निहित *न्याय, स्वतंत्रता, समानता एवं बंधुता* के मूल्यों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि संविधान ही हमारा मार्गदर्शक है और पुलिस का प्रत्येक कार्य संविधान के दायरे में रहकर ही होना चाहिए।

पुलिसकर्मियों को प्रेरित करते हुए उन्होंने कहा कि अपने दैनिक कार्यों में इन मूल्यों का पालन करें तथा प्रत्येक नागरिक के साथ सम्मान, संवेदनशीलता एवं मानवीय व्यवहार करें।

इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक, क्षेत्राधिकारीगण, प्रतिसार निरीक्षक सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Check Also

डाबरी गांव में मनरेगा कार्य में फर्जी हाजिरी का आरोप, बिना काम कराए भुगतान की तैयारी

🔊 Listen to this संवाददाता अभिषेक तिवारी की रिपोर्ट ​राजेपुर (फर्रुखाबाद)। राजेपुर ब्लॉक क्षेत्र के …