नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 73559 27249 , +91 73559 27249 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , राजेपुर सीएचसी का लखनऊ से आई स्वास्थ्य विभाग की टीम ने किया औचक निरीक्षण – बैकुंठ की आवाज
Breaking News

राजेपुर सीएचसी का लखनऊ से आई स्वास्थ्य विभाग की टीम ने किया औचक निरीक्षण

​राजेपुर (फर्रुखाबाद)। राजेपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) का लखनऊ से आई स्वास्थ्य विभाग की टीम ने औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान टीम ने अस्पताल के विभिन्न विभागों और स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़ी व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
​टीम ने लेबर रूम, कोल्ड चेन, ओपीडी और स्टोर रूम सहित अन्य कक्षों का निरीक्षण किया। इसके साथ ही अस्पताल में रखे जरूरी अभिलेखों और रिकॉर्ड की भी जांच की गई। जांच के दौरान टीम ने अस्पताल परिसर में साफ-सफाई की व्यवस्था दुरुस्त रखने तथा मरीजों को मिलने वाली स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर बनाए रखने के निर्देश दिए।


​इस मौके पर सीएचसी प्रभारी मानसिंह, फार्मासिस्ट बृजेश मिश्रा और फार्मासिस्ट ज्ञानपाल सिंह समेत अन्य स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे।
​सीएचसी प्रभारी मानसिंह ने बताया कि लखनऊ से स्वास्थ्य विभाग की टीम निरीक्षण के लिए पहुंची थी, जिसने अस्पताल की व्यवस्थाओं और अभिलेखों की बारीकी से जांच की है।

Check Also

खंडोली गांव में विकास कार्यों में अनियमितता के आरोप, ग्रामीणों ने की जांच की मांग

🔊 Listen to this संवाददाता अभिषेक तिवारी की रिपोर्ट राजेपुर (फर्रुखाबाद): राजेपुर विकास खंड क्षेत्र …