नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 73559 27249 , +91 73559 27249 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना : 419 जोड़ों का होगा सामूहिक विवाह, डीएम-एसपी ने किया कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण* – बैकुंठ की आवाज
Breaking News

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना : 419 जोड़ों का होगा सामूहिक विवाह, डीएम-एसपी ने किया कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण*

सह संपादक अलोक गुप्ता की रिपोर्ट

*फतेहगढ़, फर्रुखाबाद। दिनांक 20.11.2026*

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत जनपद फतेहगढ़ में 20.11.2026 को आयोजित होने वाले भव्य सामूहिक विवाह समारोह की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

इसी क्रम में आज जिलाधिकारी फर्रुखाबाद एवं पुलिस अधीक्षक फतेहगढ़ द्वारा थाना कादरीगेट क्षेत्रान्तर्गत क्रिश्चियन इंटर कॉलेज कार्यक्रम स्थल का संयुक्त रूप से निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान दोनों अधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल पर मंच, पंडाल, बैठने की व्यवस्था, वर-वधू के ठहरने की व्यवस्था, भोजन व्यवस्था, पार्किंग एवं साफ-सफाई की तैयारियों का जायजा लिया। साथ ही सुरक्षा व्यवस्था, यातायात व्यवस्था एवं कानून-व्यवस्था को लेकर भी अधिकारियों से विस्तार से चर्चा की।

जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया कि समारोह में आने वाले सभी जोड़ों एवं उनके परिजनों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, इसका विशेष ध्यान रखा जाए। विवाह में दी जाने वाली सामग्री एवं प्रमाण पत्रों की व्यवस्था समय से पूर्ण कर ली जाए।

वहीं पुलिस अधीक्षक फतेहगढ़ ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर निर्देश दिए कि कार्यक्रम स्थल पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया जाए, सीसीटीवी एवं यातायात व्यवस्था को दुरुस्त रखा जाए, ताकि कार्यक्रम सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हो सके।

बता दें कि इस सामूहिक विवाह समारोह में जनपद के कुल *419 जोड़ों* का विवाह सम्पन्न कराया जाएगा।

इस अवसर पर संबंधित विभागों के अधिकारीगण एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Check Also

फर्रुखाबाद में आबकारी विभाग का कड़ा एक्शन: 12 लीटर अवैध कच्ची शराब और 100 किलो लहन बरामद, कई दुकानों का औचक निरीक्षण

🔊 Listen to this चीफ एडिटर केशराम राजपूत की रिपोर्ट ​फर्रुखाबाद: जिले में अवैध मदिरा …