सह संपादक अलोक गुप्ता की रिपोर्ट
फर्रुखाबाद: थाना राजेपुर क्षेत्र के चाचपुर शांतिनगर गांव में बच्चों के खेल-कूद के विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष का मामला सामने आया है। पुलिस ने दी गई तहरीर के आधार पर चार नामजद आरोपियों के खिलाफ प्रथम सूचना रिपोर्ट (FIR) दर्ज कर ली है। आरोपी रामवीर, बीरेंद्र, रामदीन और परवेश—सभी पुत्र गोधन हैं।
घटना का विवरण:
तहरीर के अनुसार, प्रभूदयाल पुत्र जयराम (निवासी चाचूपुर जटपुरा शांतिनगर, थाना राजेपुर) ने बताया कि 11 नवंबर को शाम करीब 4 बजे उनका लगभग 4 वर्षीय बेटा घर के पास गली में खेल रहा था। उसी दौरान, गोधन के पुत्र रामवीर ने अपनी मोटरसाइकिल तेजी व लापरवाही से चलाते हुए बच्चे को टक्कर मार दी, जिससे उसे चोटें आईं।
विवाद और मारपीट:
राजेपुर पुलिस का कहना है कि मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है और मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।





बैकुंठ की आवाज Latest Online Breaking News

