संवाददाता अभिषेक तिवारी की रिपोर्ट
फर्रुखाबाद के राजेपुर थाना क्षेत्र के चित्रकूट गांव में रुपये के लेनदेन को लेकर दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष का मामला सामने आया है। विवाद इतना बढ़ा कि दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए और जमकर लाठी-डंडे चले। इस मारपीट में दोनों पक्षों के कुल आठ लोग घायल हो गए। घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
कहासुनी से शुरू हुआ विवाद
जानकारी के मुताबिक, शुरुआत में दोनों पक्षों के बीच रुपये के लेनदेन को लेकर कहासुनी हुई थी। बात बढ़ने पर गाली-गलौज शुरू हो गई और देखते ही देखते मामला लाठी-डंडों से मारपीट तक पहुंच गया। घटना के बाद दोनों पक्षों के लोग थाने पहुंचे और एक-दूसरे के खिलाफ पुलिस को तहरीर सौंपी।

पुलिस की कार्रवाई
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) राजेपुर भिजवाया, जहां उनका मेडिकल परीक्षण कराया गया।
थानाध्यक्ष अजब सिंह ने बताया कि रुपये के लेनदेन को लेकर विवाद हुआ था। दोनों पक्षों की ओर से मिली तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है और जांच के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इलाके में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस लगातार नजर बनाए हुए है।






बैकुंठ की आवाज Latest Online Breaking News

