नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 73559 27249 , +91 73559 27249 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , एसवीएन ग्लोबल स्कूल में बाल दिवस पर भव्य मेले का आयोजन, बच्चों ने लगाईं आकर्षक दुकानें – बैकुंठ की आवाज
Breaking News

एसवीएन ग्लोबल स्कूल में बाल दिवस पर भव्य मेले का आयोजन, बच्चों ने लगाईं आकर्षक दुकानें

संवाददाता अभिषेक तिवारी की रिपोर्ट

खानपुर (राजेपुर)। एसवीएन ग्लोबल स्कूल, खानपुर राजेपुर में 14 नवंबर को बाल दिवस के अवसर पर भव्य बाल मेले का आयोजन किया गया। मेले का शुभारंभ मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख डॉ. पल्लव सोमवंशी ने किया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में चेयरमैन भूपेंद्र सिंह मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के डायरेक्टर अवनीश सिंह ने की।

इस अवसर पर प्रिंसिपल डोली सिंह, मैनेजर विजय सिंह एवं कोऑर्डिनेटर वैष्णवी चौहान ने अतिथियों का स्वागत किया। मेले में बच्चों ने उत्साहपूर्वक विभिन्न प्रकार की दुकानें लगाईं। खाने-पीने के व्यंजनों, खेलकूद और हस्तकला से जुड़ी स्टॉलों ने लोगों का ध्यान आकर्षित किया। बच्चों ने अपनी रचनात्मकता, प्रतिभा और व्यावहारिक कौशल का शानदार प्रदर्शन किया। अतिथियों ने बच्चों के प्रयासों की सराहना की।

कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक आलोक मिश्रा, अभिषेक तिवारी, प्रिया कटियार, शिवांगी, रोशनी, श्रद्धा, शिवा, प्रज्ञा, निर्वेश सहित समस्त स्टाफ मौजूद रहा। वहीं अभिभावकों में विपिन, सागर, शिवा, अविरल, मुकेश सोलंकी और धर्मेंद्र चौहान सहित अन्य लोगों ने भी मेले में सहभागिता की।

मेले के अंत में दुकान प्रतियोगिता के विजेताओं की घोषणा की गई। इसमें सानवी ने प्रथम, ध्रुव चौहान ने द्वितीय और नम्रता ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। मुख्य अतिथि ने विजेता बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।

कार्यक्रम के समापन पर डायरेक्टर अवनीश सिंह ने अतिथियों, अभिभावकों, शिक्षकों और विद्यार्थियों का आभार व्यक्त किया।

Check Also

फर्रुखाबाद: अपर पुलिस अधीक्षक ने विवेचकों और कोर्ट पैरोकारों के साथ की बैठक, लंबित मामलों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश

🔊 Listen to this ​फतेहगढ़, फर्रुखाबाद | 14 नवंबर 2026 सह संपादक: आलोक गुप्ता ​आज …