संरक्षक: रामवीर राजपूत
फर्रुखाबाद। पांचाल घाट से चाचूपुर तिराहे तक सड़क पर लंबा भीषण जाम लगने से राहगीरों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। सड़क पर दोपहिया वाहनों, कारों और बड़े वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। जाम के चलते वाहन चालकों को निकलने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
सड़क पर वाहनों की लंबी कतारें लगने से आम जनजीवन प्रभावित नजर आया। बाइक सवारों, राहगीरों और अन्य वाहन चालकों को काफी देर तक जाम में फंसे रहना पड़ा। खासकर अपने गंतव्य तक जल्दी पहुंचने वाले लोगों को भारी परेशानी उठानी पड़ी।

स्थानीय लोगों ने संबंधित प्रशासन और यातायात पुलिस से मांग की है कि मौके पर यातायात व्यवस्था दुरुस्त कराई जाए, ताकि लोगों को इस भीषण जाम से राहत मिल सके।
अब देखना यह है कि जिम्मेदार अधिकारी यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाने के लिए कब तक ठोस कदम उठाते हैं।
📍 स्थान: पांचाल घाट से चाचूपुर तिराहा, फर्रुखाबाद।








बैकुंठ की आवाज Latest Online Breaking News

