संवाददाता अभिषेक तिवारी की रिपोर्ट
राजेपुर (फर्रुखाबाद): राजेपुर विकास खंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत खंडोली में विकास कार्यों में बड़े पैमाने पर अनियमितताएं मिलने का मामला सामने आया है। ग्रामीणों ने ग्राम पंचायत अधिकारी अजीत कुमार और ग्राम प्रधान पर मिलीभगत कर सरकारी धन के दुरुपयोग और फर्जी भुगतान कराने का गंभीर आरोप लगाया है।
ग्रामीणों का आरोप है कि धरातल पर कोई विकास कार्य नहीं हुआ है, जबकि कागजों में हैंडपंप मरम्मत और सफाई व्यवस्था के नाम पर लगातार भुगतान निकाला जा रहा है। गांव में नियमित सफाई न होने से जगह-जगह गंदगी के अंबार लगे हैं।
इसके अलावा, गांव की गौशाला में भी भारी अव्यवस्थाएं पाई गई हैं। ग्रामीणों का कहना है कि नियुक्त गोपालक रात के समय गौशाला से गायब रहते हैं और गोवंश को खुला छोड़ देते हैं, जिससे मवेशियों की देखरेख और सुरक्षा खतरे में पड़ गई है।
ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराकर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।



बैकुंठ की आवाज Latest Online Breaking News

