सह संपादक अलोक गुप्ता की रिपोर्ट
*फतेहगढ़, फर्रुखाबाद।*
पुलिस अधीक्षक फतेहगढ़ के निर्देशन में जनपद में अपहरण संबंधी प्रकरणों में अपहृत व्यक्तियों की सकुशल बरामदगी हेतु पुलिस प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है।
इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक फतेहगढ़ द्वारा पुलिस लाइन स्थित सभागार में अपहरण संबंधी प्रकरणों के विवेचकों के साथ एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
बैठक में जनपद के विभिन्न थानों में लंबित अपहरण के प्रकरणों की थाना-वार विस्तृत समीक्षा की गई। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक ने प्रत्येक प्रकरण में अब तक की गई कार्यवाही, अपहृत की तलाश में किए जा रहे प्रयासों एवं अभियुक्तों की गिरफ्तारी की स्थिति के बारे में विवेचकों से जानकारी प्राप्त की।

बैठक में अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा निम्न आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए –
1. सभी लंबित प्रकरणों में अपहृत व्यक्तियों की *शीघ्र एवं सकुशल बरामदगी* सुनिश्चित की जाए।
2. अपहरण के अभियुक्तों की *शीघ्र गिरफ्तारी* हेतु सर्विलांस, मुखबिर तंत्र एवं तकनीकी साधनों का प्रभावी उपयोग किया जाए।
3. विवेचक प्रकरणों में *प्रभावी कार्यवाही* करते हुए समयबद्ध रूप से विवेचना पूर्ण करें।
4. अपहृत के परिजनों से निरंतर संपर्क में रहकर उन्हें कार्यवाही से अवगत कराया जाए।
अपर पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट रूप से चेतावनी दी कि अपहरण जैसे गंभीर प्रकरणों में किसी भी प्रकार की लापरवाही एवं शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
बैठक में संबंधित क्षेत्राधिकारी एवं विवेचकगण उपस्थित रहे।


बैकुंठ की आवाज Latest Online Breaking News

