संवाददाता धर्मेंद्र कुमार राजपूत की रिपोर्ट
अमृतपुर (फर्रुखाबाद)।
अमृतपुर थाना क्षेत्र में चोरों ने एक चाय-पकौड़ी और परचून की दुकान को निशाना बनाते हुए चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। चोर रात के अंधेरे में खोखे का टीन तोड़कर अंदर दाखिल हुए और गैस सिलेंडर, रिफाइंड का पीपा, गुल्लक में रखी नकदी तथा अन्य सामान चोरी कर ले गए।
जानकारी के मुताबिक, अमैयापुर पश्चिमी निवासी रंजीत कुमार पुत्र सुरेंद्रपाल क्षेत्र में चाय-पकौड़ी और परचून की दुकान चलाते हैं। 
पीड़ित के अनुसार, 18 नवंबर 2026 की रात अज्ञात चोरों ने उनकी दुकान के खोखे का टीन उखाड़ दिया और अंदर रखा सामान समेट ले गए। चोर नकदी रखने वाली गुल्लक भी अपने साथ उठा ले गए, जिसमें करीब 1500 रुपये रखे थे।
अगली सुबह यानी 19 नवंबर को जब रंजीत कुमार करीब 7:30 बजे दुकान पहुंचे, तो टीन टूटा मिला और सामान गायब देख उनके होश उड़ गए। उन्होंने आसपास पूछताछ की, लेकिन चोरों का कोई सुराग नहीं मिल सका।
पीड़ित दुकानदार ने अमृतपुर थाने में शिकायती पत्र देकर अज्ञात चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई करने और चोरी गया सामान बरामद कराने की मांग की है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
बैकुंठ की आवाज Latest Online Breaking News

