नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 73559 27249 , +91 73559 27249 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , खेत में मजदूरी कर रहे किसान के भाई पर लाठी-डंडों से हमला, सात हजार रुपये छीने* – बैकुंठ की आवाज
Breaking News

खेत में मजदूरी कर रहे किसान के भाई पर लाठी-डंडों से हमला, सात हजार रुपये छीने*

_फर्रुखाबाद कंपिल से मंडल ब्यूरो ललित राजपूत की रिपोर्ट_

क्षेत्रीय लेखपाल पर साथियों के साथ मारपीट करने का आरोप, रोटावेटर की कपलिंग भी निकाल ले जाने की शिकायत; घायल युवक अस्पताल में भर्ती

कायमगंज/कंपिल। थाना कंपिल क्षेत्र में खेत में ट्रैक्टर से मजदूरी कर रहे एक युवक के साथ मारपीट और रुपये छीनने का गंभीर मामला सामने आया है। आरोप है कि क्षेत्रीय लेखपाल अपने तीन साथियों के साथ मौके पर पहुंचे और पहले गाली-गलौज करते हुए युवक के पेट में लात-घूंसे मारे। इसके बाद साथ आए लोगों ने युवक के भाई को लाठी-डंडों से बेरहमी से पीटकर घायल कर दिया। आरोपियों पर सात हजार रुपये छीनने और ट्रैक्टर के रोटावेटर की कपलिंग निकालकर ले जाने का भी आरोप लगाया गया है।

मामले में ग्राम शेरपुर हुंसंगा निवासी मनोज पुत्र बृजेश ने थाना कंपिल के थानाध्यक्ष को शिकायती प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। प्रार्थना पत्र के मुताबिक, 25 नवंबर को उसका भाई श्याम सिंह ट्रैक्टर लेकर ग्राम लखमीदासपुर में हेटराम पुत्र उजागर सिंह के खेत में मजदूरी पर काम कर रहा था। इसी दौरान वहां क्षेत्रीय लेखपाल विवेक अपने तीन साथियों डबले पुत्र रामेश्वर निवासी इकथरा, आदेश पुत्र भंवरपाल और अमरपाल पुत्र मुन्नू सिंह के साथ पहुंच गया।

पीड़ित पक्ष का आरोप है कि मौके पर पहुंचते ही लेखपाल और उसके साथियों ने गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर मनोज के भाई श्याम सिंह के साथ मारपीट की गई। आरोप है कि साथ आए लोगों ने लाठी-डंडों से उसे बुरी तरह पीटा और मजदूरी के सात हजार रुपये भी छीन लिए। इतना ही नहीं, ट्रैक्टर के रोटावेटर की कपलिंग निकालकर अपनी गाड़ी में डाल ली और मौके से चले गए।

शिकायतकर्ता के अनुसार, मारपीट में गंभीर रूप से घायल श्याम सिंह के मुंह से लगातार खून निकल रहा है। हालत बिगड़ने पर उसे एंबुलेंस की मदद से कायमगंज सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार चल रहा है।

घटना के बाद पीड़ित परिवार ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है। मनोज ने थानाध्यक्ष को प्रार्थना पत्र देकर आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कर कड़ी कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग की है।

अब देखना यह है कि पीड़ित की शिकायत पर पुलिस क्या कार्रवाई करती है और लगाए गए आरोपों की जांच में क्या तथ्य सामने आते हैं।

Check Also

डाबरी गांव में मनरेगा कार्य में फर्जी हाजिरी का आरोप, बिना काम कराए भुगतान की तैयारी

🔊 Listen to this संवाददाता अभिषेक तिवारी की रिपोर्ट ​राजेपुर (फर्रुखाबाद)। राजेपुर ब्लॉक क्षेत्र के …