नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 73559 27249 , +91 73559 27249 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , रोटरी क्लब ने बांटे स्कूल बैग, बच्चों का किया स्वास्थ्य परीक्षण – बैकुंठ की आवाज
Breaking News

रोटरी क्लब ने बांटे स्कूल बैग, बच्चों का किया स्वास्थ्य परीक्षण

‘उड़ान’ कार्यक्रम में एक सैकड़ा से अधिक बच्चों को मिली शिक्षा और स्वास्थ्य की सौगात

संवाददाता अभिषेक तिवारी की रिपोर्ट

फर्रुखाबाद। रोटरी क्लब ऑफ फर्रुखाबाद की ओर से अमेठी कोहना जूनियर विद्यालय में ‘उड़ान’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में एक सैकड़ा से अधिक छात्र-छात्राओं को स्कूल बैग वितरित किए गए। इसके साथ ही विशेषज्ञ चिकित्सकों ने बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण कर जरूरतमंद बच्चों को निशुल्क दवाइयां भी उपलब्ध कराईं !

कार्यक्रम में डॉ. बी.के. चौधरी, डॉ. शिवाशीष उपाध्याय, डॉ. वी.के. गुप्ता , डा एस पी सिंह, डा रोहित तिवारी.डॉ. प्रशांत श्रीवास्तव ,डा सुरभि, डा आकांशा ,डा सरोज बाला, डा अनुराग अग्रवाल ने बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया और आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श दिया।

रोटरी क्लब ऑफ फर्रुखाबाद के अध्यक्ष रोटेरियन दीपक खन्ना ने कहा कि रोटरी क्लब शिक्षा, स्वास्थ्य और समाजसेवा के क्षेत्र में लगातार कार्य कर रहा है। ‘उड़ान’ कार्यक्रम का उद्देश्य जरूरतमंद बच्चों को शिक्षा के लिए आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराने के साथ उनके स्वास्थ्य की देखभाल करना है। उन्होंने कहा कि एक स्कूल बैग केवल पढ़ाई का सामान नहीं, बल्कि बच्चे के सपनों और बेहतर भविष्य की ओर बढ़ने का माध्यम है।

कार्यक्रम में पहुंचे जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी विश्व प्रताप सिंह ने बच्चों को स्कूल बैग वितरित किए तथा रोटरी क्लब के सामाजिक प्रयास की सराहना की। उन्होंने कहा कि बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए शिक्षा के साथ स्वास्थ्य पर ध्यान देना भी आवश्यक है।

मोनिका खन्ना ने मंच संचालन किया व विद्यालय प्रभारी श्री पुष्पेंद्र सिंह द्वारा सभी व्यवस्थाएं देखी गई ।रोटरी क्लब के सन्दीप अग्रवाल, हर्षित मेहरोत्रा,नेहा श्रीवास्तव, शरद रस्तोगी, नेहा रस्तोगी,रितु गुप्त ,पूर्वी मेहरोत्रा, सारिका चौधरी, उदित अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में सदस्य उपस्थित रहे।

रोटरी क्लब ने कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों की शिक्षा एवं स्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हुए ‘सेवा के माध्यम से बेहतर भविष्य’ का संदेश दिया।

Check Also

डाबरी गांव में मनरेगा कार्य में फर्जी हाजिरी का आरोप, बिना काम कराए भुगतान की तैयारी

🔊 Listen to this संवाददाता अभिषेक तिवारी की रिपोर्ट ​राजेपुर (फर्रुखाबाद)। राजेपुर ब्लॉक क्षेत्र के …