नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 73559 27249 , +91 73559 27249 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , विधायक सुशील शाक्य के आगमन से पहले गांव की बदहाल गली ने खोली विकास की पोल, तालाब बनी मुख्य सड़क – बैकुंठ की आवाज
Breaking News

विधायक सुशील शाक्य के आगमन से पहले गांव की बदहाल गली ने खोली विकास की पोल, तालाब बनी मुख्य सड़क

अमैयापुर पश्चिमी में जलभराव से स्कूली बच्चे और राहगीर परेशान, आज गांव पहुंचेंगे विधायक सुशील शाक्य

संवाददाता अधिवक्ता धर्मेंद्र राजपूत की रिपोर्ट

अमृतपुर, फर्रुखाबाद।

विकासखंड राजेपुर की ग्राम पंचायत अमैयापुर के मजरा अमैयापुर पश्चिमी में विकास कार्यों की हकीकत मुख्य गली में भरे पानी से सामने आ रही है। गांव की मुख्य गली में पानी भरने से सड़क ने तालाब का रूप ले लिया है। कीचड़ और जलभराव के चलते ग्रामीणों के साथ-साथ स्कूली बच्चों और राहगीरों को आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

ग्रामीण महेंद्र, रामकृपाल, गिरीश और मौजीराम ने बताया कि मुख्य गली में पानी भरा होने के कारण बच्चों को स्कूल आने-जाने में काफी दिक्कत होती है। राहगीरों को भी इसी जलभराव से होकर गुजरना पड़ता है। ग्रामीणों का कहना है कि गांव की इस समस्या पर जिम्मेदारों को ध्यान देना चाहिए, ताकि लोगों को रोजाना की परेशानी से निजात मिल सके।

खास बात यह है कि शुक्रवार को इसी गांव में अमृतपुर विधायक सुशील शाक्य का भी आगमन होना है। ऐसे में ग्रामीणों की निगाहें विधायक पर टिकी हैं। अब देखना होगा कि गांव पहुंचने पर विधायक इस बदहाल गली और जलभराव की समस्या को देखते हैं या नहीं और ग्रामीणों को राहत दिलाने के लिए क्या कदम उठाते हैं।

ग्रामीणों के मुताबिक, गांव में भाजपा को करीब 90 प्रतिशत मतदान मिलता है। इसके बावजूद यदि गांव की मुख्य गली की यह स्थिति है तो ग्रामीण क्षेत्र में विकास कार्यों की जमीनी हकीकत पर सवाल उठना लाजिमी है। अब ग्रामीणों को चुनावी वादों से आगे बढ़कर धरातल पर विकास कार्य होने का इंतजार है।

Check Also

खेत में मजदूरी कर रहे किसान के भाई पर लाठी-डंडों से हमला, सात हजार रुपये छीने*

🔊 Listen to this _फर्रुखाबाद कंपिल से मंडल ब्यूरो ललित राजपूत की रिपोर्ट_ क्षेत्रीय लेखपाल …