नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 73559 27249 , +91 73559 27249 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , यूपी के आंगनबाड़ी केंद्रों के लिए योगी सरकार का नया प्लान मिड डे मील पर बच्चों को मिलेगा हॉट कुक्ड फूड – बैकुंठ की आवाज
Breaking News

यूपी के आंगनबाड़ी केंद्रों के लिए योगी सरकार का नया प्लान मिड डे मील पर बच्चों को मिलेगा हॉट कुक्ड फूड

हॉट कुक्ड फूड के लिए मिड डे मील के मेन्यू को ही मिल सकती है मंजूरीको-लोकेटेड आंगनबाड़ी केंद्रों में पीएम पोषण के अन्तर्गत प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालय की रसोई में तैयार होगा हॉट कुक्ड फूड
लखनऊ: उत्तर प्रदेश के आंगनबाड़ी केन्द्रों पर 03-06 वर्ष के बच्चों के लिए गर्म पका हुआ भोजन उपलब्ध कराने की दिशा में काम कर रही योगी सरकार योजना के सुचारू संचालन के लिए मिड डे मील योजना की तर्ज पर एक समान मेन्यू रखने का निर्णय ले सकती है। प्रस्ताव के अनुसार सप्ताह में बच्चों को वही भोजन परोसा जाएगा जो मिड डे मील में बेसिक विद्यालयों में बच्चों को परोसा जाता है। ये प्रस्ताव हाल ही में मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र की अध्यक्षता में हॉट कुक्ड मील योजना संबंधी राज्य स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक में रखा गया। टास्क फोर्स द्वारा इस पर निर्णय लिया जाएगा, जिसे सीएम का अनुमोदन मिल सकता है।
यूपी के आंगनबाड़ी केंद्रों के लिए मिड डे मील की तर्ज पर बच्चों को मिलेगा हॉट कुक्ड फूड

Check Also

पूर्व जिला अध्यक्ष रूपेश गुप्ता को पश्चिम बंगाल भाजपा को प्रचंड जीत के बाद फर्रुखाबाद में उनके आवास पर जाकर लोग दे रहे बधाई

🔊 Listen to this सह संपादक अलोक गुप्ता की रिपोर्ट फर्रुखाबाद संबाद पश्चिमी बंगाल के …