नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 73559 27249 , +91 73559 27249 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , व्यापारियों की समस्याओं के समाधान को लेकर पुलिस लाइन सभागार में व्यापारी प्रकोष्ठ की बैठक* – बैकुंठ की आवाज
Breaking News

व्यापारियों की समस्याओं के समाधान को लेकर पुलिस लाइन सभागार में व्यापारी प्रकोष्ठ की बैठक*

*

फतेहगढ़। व्यापारियों की सुरक्षा एवं उनकी समस्याओं के त्वरित समाधान को लेकर पुलिस लाइन सभागार में अपर पुलिस अधीक्षक 3फतेहगढ़ की अध्यक्षता में व्यापारी प्रकोष्ठ की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से आए व्यापारी बंधुओं ने सहभागिता की।
बैठक के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक ने उपस्थित व्यापारियों से उनकी समस्याओं, सुरक्षा व्यवस्था तथा व्यापार के दौरान आने वाली परेशानियों के संबंध में जानकारी ली। व्यापारियों द्वारा बताई गई समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को उनके समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।


अपर पुलिस अधीक्षक ने व्यापारियों से पुलिस-प्रशासन के साथ समन्वय बनाए रखने तथा किसी भी प्रकार की समस्या होने पर तत्काल संबंधित थाना पुलिस को सूचना देने की अपील की। उन्होंने कहा कि व्यापारियों की सुरक्षा और उनकी समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान सुनिश्चित किया जाएगा।
बैठक में पुलिस अधिकारियों एवं व्यापारी प्रकोष्ठ से जुड़े पदाधिकारियों ने कानून-व्यवस्था, सुरक्षा एवं आपसी समन्वय से जुड़े विभिन्न विषयों पर भी विचार-विमर्श किया।

Check Also

जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम पर मंथन, अधिकारियों को दिए समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश

🔊 Listen to this सह संपादक अलोक गुप्ता की रिपोर्ट फर्रुखाबाद। जिलाधिकारी फर्रुखाबाद की अध्यक्षता …