नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 73559 27249 , +91 73559 27249 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , जसमई सड़क की बदहाल स्थिति को लेकर विश्व हिन्दू महासंघ ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन – बैकुंठ की आवाज
Breaking News

जसमई सड़क की बदहाल स्थिति को लेकर विश्व हिन्दू महासंघ ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

फर्रुखाबाद जसमई सड़क की क्षतिग्रस्त पुलिया, गड्ढों एवं साफ-सफाई की समस्या को लेकर विश्व हिन्दू महासंघ के जिला अध्यक्ष अरविंद शुक्ला के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी महोदया को ज्ञापन सौंपकर शीघ्र कार्रवाई की मांग की।

ज्ञापन में जसमई पुलिया का निर्माण कार्य तेज कराने, मार्ग के गड्ढों की मरम्मत, साफ-सफाई एवं सुरक्षित आवागमन की व्यवस्था कराने तथा जसमई तिराहे पर कूड़ा-कचरा एवं मृत पशु फेंके जाने पर रोक लगाने की मांग की गई। संगठन ने कहा कि मार्ग पर बस, ट्रक, टैक्सी सहित भारी वाहनों का आवागमन होने के कारण सड़क की बदहाल स्थिति से दुर्घटना का खतरा बना हुआ है।

इस अवसर पर अरविंद शुक्ला ने कहा कि जसमई मार्ग से प्रतिदिन बड़ी संख्या में आमजन, यात्री, व्यापारी, श्रद्धालु एवं भारी वाहन गुजरते हैं। सड़क और पुलिया की वर्तमान स्थिति जनसुरक्षा से जुड़ा गंभीर विषय है। प्रशासन पुलिया निर्माण में तेजी लाने के साथ-साथ तब तक सड़क की मरम्मत एवं सफाई की तत्काल व्यवस्था कराए, ताकि किसी अप्रिय घटना की स्थिति उत्पन्न न हो।

जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपने वाले प्रतिनिधिमंडल में कानपुर मंडल अध्यक्ष सुनीता अग्निहोत्री, जिला उपाध्यक्ष अनुराग दुबे, कोषाध्यक्ष गौरव शुक्ला, जिला कार्यकारिणी अध्यक्ष उमाशंकर गुप्ता एवं जिला सचिव डॉ. अजय वाजपेई सहित संगठन के अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल रहे।

Check Also

आलू की आवाज उठेगी, तभी आलू नीति बनेगी और तभी आलू किसान बचेगा।”। उत्तर प्रदेश के आलू आंदोलन को देश के कई राज्यों के किसानों का समर्थन*

🔊 Listen to this * _फर्रुखाबाद से मंडल ब्यूरो ललित राजपूत की रिपोर्ट_ फर्रुखाबाद से …