नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 73559 27249 , +91 73559 27249 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक को मारी टक्कर, मौके पर हुई दर्दनाक मौत* – बैकुंठ की आवाज
Breaking News

अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक को मारी टक्कर, मौके पर हुई दर्दनाक मौत*

*

फर्रुखाबाद कंपिल से

कंपिल थाना क्षेत्र के गांव समाउद्दीनपुर के पास अज्ञात बहन ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बाइक सवार हुआ गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कायमगंज सीएससी भेजा गया। जहां तैनात चिकित्सक ने युवक को मृत घोषित कर दिया। बताते चलें मृत युवक ब्रजेश पुत्र रामकिशन उम्र 24 वर्ष अपने पिता को बुआ के घर छोड़कर वापस लौट रहा था तभी अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी, टक्कर लगते ही वह उछलकर सड़क पर जा गिरा, रोड पर गिरने से ट्रेक्टर का पहिया ब्रजेश के पेट से निकल गया। जिससे वह गम्भीर रूप से घायल हो गया ग्रामीणों ने सूचना पुलिस को दी, सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे, और जांच पड़ताल की। तथा सूचना परिजनों को देकर घायल ब्रजेश को कायमगंज सीएससी भेज दिया। अशोक कुमार ने बताया की अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है वहीं परिवार के लोगो का रो-रो कर बुरा हाल है।

Check Also

15 दिन बाद ढहा दी जाएगी ये खूनी बिल्डिंग,15 बच्चों की मौत के बाद अब एलडीए दिखा रहा अपने तेवर*

🔊 Listen to this _लखनऊ से ब्यूरो रिपोर्ट_ उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के अलीगंज …