नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 73559 27249 , +91 73559 27249 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , बाजार में अचानक गश खाकर गिरने से सब्जी विक्रेता की मौत – बैकुंठ की आवाज
Breaking News

बाजार में अचानक गश खाकर गिरने से सब्जी विक्रेता की मौत

सह संपादक आलोक गुप्ता की रिपोर्ट

फर्रुखाबाद अमृतपुर

जनपद फर्रुखाबाद के कस्बा अमृतपुर में लगने वाली शनिवार व मंगलवार को बाजार लगती है। जिसमें कई गांव के व दूर-दूर के लोग सब्जी खरीदने व बेचने के लिए आते हैं। साप्ताहिक बाजार में अचानक एक विक्रेता गश खाकर बेहोश होकर गिर पड़ा। सब्जी विक्रेता के अचेत होते ही बाजार में क्रेताओं व विक्रेताओं में हड़कंप मच गया तथा मौके पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई।जिसके बाद सूचना पुलिस प्रशासन को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंची। पुलिस प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर युवक की तलाशी ली जिससे उसकी जेब में आधार कार्ड व एक डायरी बरामद हुई।जिसके बाद युवक की रामसरन पुत्र गंगाराम के रूप में पहचान हो सकी। युवक जनपद शाहजहांपुर के जरियनपुर के गोकुलनगला का रहने वाला है। ग्रामीणों ने आनन फानन में 108 एंबुलेंस को सूचना दी।जिसके बाद मौके पर पहुंची एंबुलेंस द्वारा सब्जी विक्रेता को राजेपुर सामुदायिक स्वास्थ्य ले जाया गया।जहां पर ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर ने मीडिया को बताया कि सब्जी विक्रेता की मौत हृदयगति रुकने से हुई है। उन्होंने बताया कि थानाअध्यक्ष को सूचित कर दिया गया है तथा परिजनों को भी सूचना दे दी गई है। जांच कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है

Check Also

पूर्व जिला अध्यक्ष रूपेश गुप्ता को पश्चिम बंगाल भाजपा को प्रचंड जीत के बाद फर्रुखाबाद में उनके आवास पर जाकर लोग दे रहे बधाई

🔊 Listen to this सह संपादक अलोक गुप्ता की रिपोर्ट फर्रुखाबाद संबाद पश्चिमी बंगाल के …