नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 73559 27249 , +91 73559 27249 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , बालू खनन पर अधिकारी का सख्त रूख किया जुर्माना* – बैकुंठ की आवाज
Breaking News

बालू खनन पर अधिकारी का सख्त रूख किया जुर्माना*

*बालू खनन पर अधिकारी का सख्त रूख किया जुर्माना*

सुरजीत प्रताप की रिपोर्ट

अमृतपुर फर्रुखाबाद 5 जून। लगातार मिल रही शिकायतों को लेकर जिलाधिकारी के निर्देश पर अवैध रूप से की जा रही बालू खनन पर रोक लगाने के लिए कार्यवाही की गई। अमृतपुर क्षेत्र के ग्राम आसमपुर के करीब गंगा नदी में ठेके पर बालू खनन का कारोबार चल रहा है। इस कारोबार में बालू खनन के लिए पनडुब्बी का प्रयोग अवैध माना जाता है। परंतु फिर भी शासन के निर्देशों की अवहेलना करते हुए ठेकेदार द्वारा बालू खनन में अवैध रूप से पनडुब्बी का प्रयोग किया जा रहा था। खनन अधिकारी संजय प्रताप ने अपने साथियों के साथ मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। जिसमे की गई शिकायत सही पाई गई। उन्होंने इस पनडुब्बी को अवैध घोषित कर कानूनी कार्रवाई करते हुए 5 लाख का जुर्माना लगा दिया और निर्देशित किया कि जब तक जुर्माने की रकम की भरपाई ना हो जाए और अग्रिम आदेश तक बालू खनन न किया जाए।

Check Also

15 दिन बाद ढहा दी जाएगी ये खूनी बिल्डिंग,15 बच्चों की मौत के बाद अब एलडीए दिखा रहा अपने तेवर*

🔊 Listen to this _लखनऊ से ब्यूरो रिपोर्ट_ उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के अलीगंज …