नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 73559 27249 , +91 73559 27249 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , बाइक को बचाते समय कार अनियंत्रित होकर खाई में पलटी कार सवार लोग बाल बाल बचे – बैकुंठ की आवाज
Breaking News

बाइक को बचाते समय कार अनियंत्रित होकर खाई में पलटी कार सवार लोग बाल बाल बचे

*बाईक को बचाते समय अनियंत्रित होकर कार खाई में पलटी बड़ा हादसा होने से टला

बैकुंठ की आवाज न्यूज़ से
सुरजीत प्रताप की रिपोर्ट

अमृतपुर फर्रुखाबाद 6 जून। बाईक को बचाते समय तेज रफ्तार अल्टो कार खायी में पलट गई। पटियाली कासगंज निवासी सत्यम अपनी पत्नी व दो बच्चों के साथ अपनी ससुराल कस्बा पाली जिला हरदोई साली की शादी में शामिल होने जा रहे थे। अचानक ग्राम राजपुर के पास फर्रुखाबाद बदायूं मार्ग पर बाइक को बचाते समय कार अनियंत्रित हो गई और खाई में पलट गई। वहां मौजूद लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे और उन्होंने कार में फंसे हुए लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। इसके बाद पलटी हुई कार को सीधा करवाया और उन लोगों के हाल-चाल पूछे। किसी भी व्यक्ति के चोट नहीं आई थी। सभी लोग बाल बाल बच गए। कार बाहर निकलवाने के बाद वह लोग अपने गंतव्य की ओर चले गए।

Check Also

15 दिन बाद ढहा दी जाएगी ये खूनी बिल्डिंग,15 बच्चों की मौत के बाद अब एलडीए दिखा रहा अपने तेवर*

🔊 Listen to this _लखनऊ से ब्यूरो रिपोर्ट_ उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के अलीगंज …