नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 73559 27249 , +91 73559 27249 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , पुरानी रंजिश को लेकर दबंगों ने महिला से की मारपीट* – बैकुंठ की आवाज
Breaking News

पुरानी रंजिश को लेकर दबंगों ने महिला से की मारपीट*

*पुरानी रंजिश को लेकर दबंगों ने महिला से की मारपीट*

फर्रुखाबाद से ललित राजपूत की रिपोर्ट

थाना शमशाबाद क्षेत्र के गांव जैतपुर सुशीला देवी पत्नी राजू राजपूत के साथ पुरानी रंजिश के चलते दबंगों ने मारपीट की। महिला के पति राजू ने बताया कि मेरी पत्नी के साथ 6 महीने पहले छेड़छाड़ की गई थी जिसकी शिकायत पर दबंगों के खिलाफ कार्रवाई हुई थी। इसी पुरानी रंजिश को लेकर आज सुबह करीब 9 बजे दबंग मेरे दरवाजे पर आकर मेरी पत्नी को गली गलौज करने लगे। जिसका विरोध करने पर पत्नी सुशीला देवी के साथ लात घूंसे के साथ मारपीट करने लगे। पत्नी सुशीला देवी के साथ मारपीट होती देख पति राजू बचाने गया तो उसके साथ भी दबंगों ने लात घूंसे से मारपीट की। महिला मारपीट की शिकायत लेकर थाने जा रही थी तभी दबंगों ने रास्ते में घेर लिया और जानलेवा हमला कर तमंचे से फायर भी किया। जैसे तैसे सुशीला देवी पति के साथ जान बचाकर थाने पहुंची जहां उसने शिकायत पत्र दिया। अब देखना यह है कि पुलिस दबंगों के साथ क्या कार्रवाई करती है

Check Also

जसमई सड़क की बदहाल स्थिति को लेकर विश्व हिन्दू महासंघ ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

🔊 Listen to this फर्रुखाबाद जसमई सड़क की क्षतिग्रस्त पुलिया, गड्ढों एवं साफ-सफाई की समस्या …