नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 73559 27249 , +91 73559 27249 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , समाजसेवी दिनेश चंद्र शर्मा की द्वितीय पुण्यतिथि पर होंगे विभिन्न कार्यक्रम* – बैकुंठ की आवाज
Breaking News

समाजसेवी दिनेश चंद्र शर्मा की द्वितीय पुण्यतिथि पर होंगे विभिन्न कार्यक्रम*

*

बदायूं गौरव क्लब एवं बदायूं गौरव महोत्सव समिति के संयुक्त तत्वाधान में बदायूं गौरव क्लब के संस्थापक एवं समाजसेवी दिनेश चंद्र शर्मा की द्वितीय पुण्यतिथि 13 जून को विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जाएंगे।भाजपा नेता एवं बदायूं गौरव क्लब के मुख्य सचिव अमन मयंक शर्मा ने बताया कि 13 जून को बदायूं गौरव क्लब के संस्थापक एवं समाजसेवी दिनेश चंद्र शर्मा की द्वितीय पुण्यतिथि के उपलक्ष्य में सुबह आठ बजे से
इंद्रा चौक पर गरीब लोगो को वस्त्र वितरित किये जाएंगे,दोपहर 12 बजे से कोठीवाला मंदिर टिकटगंज पर शरबत वितरण किया जाएगा।शाम 5 बजे सूर्यकुंड स्थित गुरुकुल् पर बच्चो को पाठय सामग्री वितरित की जाएंगी तथा ब्रह्म दत्त गौशाला में पौधारोपण कर गौसेवा की जायेगी।इसके पश्चात शाम 7 बजे से मोहल्ला चौबे में एक शाम दिनेश चंद्र शर्मा के नाम काव्य संध्या का आयोजन किया जाएगा।इस अवसर पर समस्त कार्यक्रमों की आयोजन की जिम्मेदारी क्लब के पदाधिकारियों एवं सदस्यों को दी गयी।बैठक में बदायूं गौरव क्लब के
सहसचिव गौरव पाठक ,महिला प्रकोष्ठ की सचिव गीता शर्मा,अंजलि मिश्रा,वैदिक पाठक,प्रज्ञा अमन मयंक पाठक,रितेश उपाध्याय,अचिन मासूम,नियति मिश्रा,काव्या पाठक,शैलेन्द्र शर्मा,रमेश गुप्ता सहित दर्जनों लोग उपस्थित रहे।

Check Also

जसमई सड़क की बदहाल स्थिति को लेकर विश्व हिन्दू महासंघ ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

🔊 Listen to this फर्रुखाबाद जसमई सड़क की क्षतिग्रस्त पुलिया, गड्ढों एवं साफ-सफाई की समस्या …