नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 73559 27249 , +91 73559 27249 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , थाना अध्यक्ष अमृतपुर ने चौकीदारों को गिफ्ट देकर किया सम्मानित – बैकुंठ की आवाज
Breaking News

थाना अध्यक्ष अमृतपुर ने चौकीदारों को गिफ्ट देकर किया सम्मानित

संवाददाता अमृतपुर

अमृतपुर फर्रुखाबाद 27 सितंबर। थाना पुलिस द्वारा उच्च अधिकारियों के निर्देश पर थाना क्षेत्र की चौकसी में लगे चौकीदारों को सम्मानित किया गया। यह चौकीदार ग्राम पंचायत में रहकर थाना पुलिस की मदद करते रहते हैं और ड्यूटी के समय थाना परिसर में पहुंचकर अपने कर्तव्यों का बखूबी निर्वहन भी करते हैं। एक छोटी सी सैलरी पाने वाले यह चौकीदार पुलिस की कार्यशैली में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इसी क्रम में आज थाना अध्यक्ष द्वारा चौकीदार भैया लाल निवासी बनारसी पुर, प्रमोद करनपुर घाट से, मुंगालाल खाखिन गांव से, राकेश कुमार ताजपुर से, हरिनाथ करनपुर दत्त से एवं अन्य चौकीदारो को गिफ्ट देकर सम्मानित किया और उनसे बातचीत के दौरान कहा कि वह अपने-अपने क्षेत्र की निगरानी बनाए रखें। अगर कहीं कोई उपद्रवी या अराजक तत्व कानून व्यवस्था के साथ खिलवाड़ करता है तो निह संकोच वह थाना पुलिस को सूचित करे। जिससे थाना क्षेत्र के उन उपद्रवियों पर कार्यवाही की जा सके जो माहौल बिगाड़ना चाहते हैं। इस दौरान एक दर्जन के आसपास उपस्थित चौकीदार पुलिस के द्वारा सम्मान पाकर काफी खुश नजर आए।

Check Also

15 दिन बाद ढहा दी जाएगी ये खूनी बिल्डिंग,15 बच्चों की मौत के बाद अब एलडीए दिखा रहा अपने तेवर*

🔊 Listen to this _लखनऊ से ब्यूरो रिपोर्ट_ उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के अलीगंज …