नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 73559 27249 , +91 73559 27249 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , होली,पर शांति व्यवस्था बनाए रखने पर थाना अध्यक्ष सुदेश कुमार ने दिया जोर – बैकुंठ की आवाज
Breaking News

होली,पर शांति व्यवस्था बनाए रखने पर थाना अध्यक्ष सुदेश कुमार ने दिया जोर

होली,पर शांति व्यवस्था बनाए रखने पर थाना अध्यक्ष सुदेश कुमार ने दिया जोर

राजेपुर अमृतपुर फर्रुखाबाद

चीफ एडिटर केशराम राजपूत की रिपोर्ट

होली त्योहारों के मद्देनजर सांप्रदायिक सौहार्द और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन सक्रिय है। इसी क्रम में राजेपुर थाना परिसर में शांति समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

बैठक की अध्यक्षता थाना सुदेश कुमार ने की। इसमें हिंदू और मुस्लिम दोनों समुदायों के गणमान्य नागरिकों और शांति समिति के सदस्यों ने भाग लिया।

थाना प्रभारी सुदेश कुमार ने बैठक को संबोधित करते हुए स्पष्ट किया कि होली के दौरान शासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि त्योहार खुशी और भाईचारे के प्रतीक हैं, और इनमें किसी भी नई परंपरा को शुरू करने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

सुदेश कुमार ने चेतावनी दी कि अराजकता फैलाने की कोशिश करने वालों के खिलाफ पुलिस प्रशासन सख्ती से निपटेगा। उन्होंने असामाजिक तत्वों को कड़ी चेतावनी भी दी। थाना प्रभारी ने शांति समिति के सदस्यों से अपने-अपने क्षेत्रों में युवाओं को जागरूक करने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की।

शांति समिति के सदस्यों ने प्रशासन को पूर्ण सहयोग देने और त्योहारों को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि शांति भंग करने की कोशिश करने वालों से पुलिस पूरी सख्ती से निपटेगी।

Check Also

भगवान परशुराम जयंती पर उमड़ा आस्था का जनसैलाब, विश्व हिंदू महासंघ के तत्वाधान में भव्य आयोजन संपन्न

🔊 Listen to this फर्रुखाबाद ब्यूरो फर्रुखाबाद। भगवान परशुराम जयंती के पावन अवसर पर विश्व …