मंडल ब्यूरो चीफ ललित राजपूत की रिपोर्ट
लखनऊ/एटा, 15 मार्च 2026। मौसम विभाग द्वारा जारी ताज़ा चेतावनी के बाद उत्तर प्रदेश के कई जिलों में तेज हवा, ओलावृष्टि और मेघगर्जन/वज्रपात की संभावना जताई गई है। इसे देखते हुए राहत आयुक्त कार्यालय ने सभी संबंधित जिलों के प्रशासन को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं।
मौसम विभाग की सूचना के अनुसार मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज और सिद्धार्थनगर जिलों में आज झोंकेदार हवा की गति 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है। वहीं इन क्षेत्रों में ओलावृष्टि की भी संभावना जताई गई है। इसके अलावा गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, फर्रुखाबाद, कन्नौज, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल और बदायूं जिलों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है।
राहत आयुक्त कार्यालय ने सभी जिलाधिकारियों और तहसील प्रशासन को निर्देश दिए हैं कि यदि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना या प्राकृतिक आपदा से संबंधित नुकसान की सूचना मिलती है, तो उसकी जानकारी तत्काल राहत आयुक्त कार्यालय को दी जाए तथा विस्तृत रिपोर्ट प्रेषित करना सुनिश्चित किया जाए।
प्रशासन ने आम लोगों से अपील की है कि खराब मौसम के दौरान खुले स्थानों में जाने से बचें और सुरक्षित स्थानों पर ही रहें।
बैकुंठ की आवाज Latest Online Breaking News

