नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 73559 27249 , +91 73559 27249 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , जिला विधिक सेवा प्राधिकरण में मनाया गया विश्व स्वास्थ्य दिवस* – बैकुंठ की आवाज
Breaking News

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण में मनाया गया विश्व स्वास्थ्य दिवस*

संवाद फर्रुखाबाद

फर्रुखाबाद माननीय जनपद न्यायाधीश नीरज कुमार फर्रुखाबाद के निर्देशानुसार आज दिनांक 7 अप्रैल 2026 को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण फर्रुखाबाद के तत्वाधान में विश्व स्वास्थ्य दिवस की गोष्ठी का आयोजन ADR भवन के सभागार कक्ष में संपन्न किया गया इस कार्यक्रम के अवसर पर अध्यक्ष के रूप में संजय कुमार VI अपर जिला जज/नोडल अधिकारी जिला विधिक सेवा प्राधिकरण फर्रुखाबाद ने कहा कि आयोजन का मुख्य उद्देश्य लोगों को उनकी सेहत के प्रति जागरूक करना और उन्हें बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं तक पहुँच के बारे में जानकारी देना है। । इस कार्यक्रमों में शारीरिक, मानसिक और सामाजिक स्वास्थ्य के महत्व पर जोर दिया गया और लोगों को स्वास्थ्य जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।
प्राधिकरण द्वारा स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण मुद्दों पर जागरूकता फैलाने के लिए कार्यक्रम आयोजित किया गया।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव/ अपर सिविल जज (व0 प्र0) श्रीमती प्रियंका गांधी
ने कहा कि आप अपना व अपने परिवार का अपने जानने वालों का स्वास्थ्य का ख्याल रखें व जागरूकता फैलाने का कार्य करें। तथा 9 मई 2026 को होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार प्रसार के लिए सभी परा विधिक स्वयं सेवक /अधिकार मित्र स्थानीय स्तर पर प्रचार प्रसार करना प्रारंभ करें। जिससे कि राष्ट्रीय कार्यक्रम को सफल बनाया जा सके तथा दिनांक 25 अप्रैल 2026 से पूर्व होने वाली अधिकतर मित्रों के संवर्धन प्रशिक्षण कार्यक्रम मैनपुरी में होना है इसलिए उसमें भाग लेने के लिए तैयारी अभी से प्रारंभ करें।

इस मौके पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव/ अपर सिविल जज वरि0 प्रा0 प्रियंका गांधी,जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के नोडल अधिकारी/अपर जिला जज संजय कुमार VI, जवाहर सिंह गंगवार मध्यस्थता केंद्र फर्रुखाबाद,लीगल एंड डिफेंस काउंसिल के चीफ शिव नरेश एडवोकेट, लीगल एंड डिफेंस काउंसिल के डिप्टी चीफ सुरेंद्र कुमार राणा एडवोकेट, DLSA कार्यालय प्रधान लिपिक राम सिंह मौर्य (बाबूजी), अधिकार मित्र गौरव गौतम, अनुज कुमार प्रियम कुमार, धन सेवी, हेतराम आदि लोग उपस्थित रहे

Check Also

हनुमान जयंती पर विश्व हिंदू महासंघ द्वारा भव्य सुंदरकांड पाठ का आयोजन, संगठन को मजबूत करने का लिया गया संकल्प

🔊 Listen to this फर्रुखाबाद। श्री हनुमान जयंती के पावन एवं शुभ अवसर पर विश्व …