नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 73559 27249 , +91 73559 27249 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , राजेपुर में सफाई व्यवस्था बदहाल, महीनों से नहीं पहुंचे सफाईकर्मी – बैकुंठ की आवाज
Breaking News

राजेपुर में सफाई व्यवस्था बदहाल, महीनों से नहीं पहुंचे सफाईकर्मी

संवाददाता राजेपुर

फर्रुखाबाद। जनपद के राजेपुर क्षेत्र में सफाई व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि गलियों में गंदगी का अंबार लगा हुआ है, लेकिन सफाईकर्मी दो-दो महीने तक झाड़ू लगाने नहीं आते। हालात ऐसे हैं कि नालियां पूरी तरह जाम पड़ी हैं और उनमें गंदा पानी सड़ रहा है, जिससे दुर्गंध फैल रही है।
ग्रामीणों ने बताया कि सड़कों के किनारे घास और झाड़ियां उग आई हैं, जिससे आवागमन में भी परेशानी हो रही है। सबसे बड़ी चिंता यह है कि गंदगी के कारण संक्रामक बीमारियों के फैलने का खतरा बढ़ता जा रहा है, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं।
लोगों का कहना है कि स्वच्छ भारत अभियान के तहत सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने के बड़े-बड़े दावे किए जाते हैं, लेकिन जमीनी हकीकत इसके बिल्कुल विपरीत नजर आ रही है। ब्लॉक स्तर पर बैठे अधिकारी केवल कागजों में ही अभियान को सफल दिखाने में लगे हैं, जबकि धरातल पर हालात बेहद खराब हैं।
ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द से जल्द सफाई व्यवस्था दुरुस्त कराने की मांग की है, ताकि क्षेत्रवासियों को गंदगी और बीमारियों से राहत मिल सके।

Check Also

जसमई सड़क की बदहाल स्थिति को लेकर विश्व हिन्दू महासंघ ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

🔊 Listen to this फर्रुखाबाद जसमई सड़क की क्षतिग्रस्त पुलिया, गड्ढों एवं साफ-सफाई की समस्या …