सह संपादक अलोक गुप्ता की रिपोर्ट
राजेपुर संबाद
राजेपुर गणेश महोत्सव के अवसर पर रविवार, 23 सितंबर की शाम राजेपुर में भव्य आरती का आयोजन किया गया आरती में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उमड़े और भक्तों ने श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ भगवान गणेश की पूजा-अर्चना कर सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की। आरती के दौरान पूरा आयोजन स्थल “गणपति बप्पा मोरया” के जयकारों से गूंज उठा।

आरती के बाद धार्मिक एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राधा-कृष्ण, शिव-पार्वती, हनुमान जी तथा कृष्ण-सुदामा की मनमोहक झांकियों और प्रस्तुतियों ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। इसके साथ ही अबीर-गुलाल एवं पुष्पों के साथ होली खेली गई। धार्मिक प्रस्तुतियों के दौरान श्रद्धालु भक्ति में झूमते और नाचते नजर आए, जिससे पूरे माहौल में उत्साह और उल्लास छा गया।
कार्यक्रम के दौरान समिति की ओर से सभी श्रद्धालुओं को प्रसाद का वितरण भी किया गया। आयोजन समिति के अनुसार राजेपुर में पिछले करीब दस वर्षों से लगातार गणेश महोत्सव का आयोजन श्रद्धा और उत्साह के साथ किया जा रहा है। प्रत्येक वर्ष बड़ी संख्या में श्रद्धालु कार्यक्रम में शामिल होकर भगवान गणेश का आशीर्वाद प्राप्त करते हैं।
गणेश महोत्सव के सफल आयोजन में समिति के सदस्य हेमंत गुप्ता (ब्यूरो प्रमुख), राहुल सिंह, आरजू पाल (ओम ब्रांडेड शूज), आशु गुप्ता (शिव शक्ति ट्रेडर्स), ज्ञानेंद्र सिंह (मास्टर साहब), बंटू सिंह, पवन गुप्ता (कृष्णा स्वीट हाउस), दीपू सिंह (फौजी), महेंद्र कुशवाह, संजय गुप्ता (नगर अध्यक्ष), आलोक गुप्ता (अंतर्राष्ट्रीय वैश्य समाज के फर्रुखाबाद जिला अध्यक्ष), मोनू कुशवाहा सहित अन्य मित्रों, सहयोगियों एवं भक्तों का विशेष योगदान रहा।
आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं में भगवान गणेश के प्रति गहरी आस्था और उत्साह देखने को मिला। देर शाम तक भक्तिमय वातावरण बना रहा और पूरा परिसर गणपति बप्पा मोरया के जयकारों से गुंजायमान रहा।
बैकुंठ की आवाज Latest Online Breaking News

