*ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत*
कायमगंज / फर्रुखाबाद
कस्बा कंपिल के मोहल्ला मांझगांव पूर्व निवासी सतेंद्र पुत्र शंभूदयाल उम्र 23 वर्ष की एक्सीडेंट में दर्दनाक मौत हो गई। संभूदयाल श्रीवास्तव थाने में चौकीदारी करते है। उसका पुत्र सतेंद्र शादी बारात में हलवाई का कार्य करता है। शुक्रवार को कंपिल के राजकुमाार राठौर की पुत्री की गोदभराई की रश्म थी, जिसमें वह हलवाई का काम करने आया था। शुक्रवार सुबह राजकुमार का पुत्र प्रवीन व सतेंद्र बाइक से सब्जी खरीदने के लिए कायमगंज मंडी समिति आया था। जहां से वह दोनो बाइक से सभी लेकर वापस लौट रहे थे। तभी कायमगंज, कंपिल मार्ग पर नुनवारा के पास सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही सतेेन्द्र ट्रैक्टर के पहिए के नीचे आ गया। पहिया उसके ऊपर से निकल गया। प्रवीन उछलकर दूर जा गिरा। ट्रेक्टर का पहिया सतेंद्र के ऊपर निकलने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना देख आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों को आता देख, ट्रेक्टर चालक ट्रैक्टर छोड़कर भाग गया। घटना स्थल पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। घटना की सूचना कंपिल पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। और 108 एंबुलेंस से सतेंद्र के शव को कायमगंज सीएचसी लाया गया। जहां से एक मेमो कोतवाली भेजा गया।
पुलिस ट्रैक्टर को अपने कब्जे लेकर कंपिल थाने ले गई। सूचना मिलते ही मृतक के परिजन कायमगंज सीएचसी पहुंचे।मृतक सतेंद्र का शव देख परिजनों के कोहराम मच गया। मृतक सतेंद्र की पत्नी सोनम का रो-रो कर बुरा हाल है। मृतक सतेंद्र को एक पुत्री मानवी 4 वर्षीय पुत्री है मृतक पांच भाईयों में सबसे छोटा था। सतेंद्र के छ: बहने हैं। थाना कंपिल के दरोगा मुनीर खान ने सीएचसी पहुंच कर शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।